BCCI ने डोमेस्टिक क्रिकेट के नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब रिटायर होने पर आउट माना जाएगा बल्लेबाज

रणजी ट्रॉफी 2024 से BCCI द्वारा घरेलू क्रिकेट के नियमों में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। दरअसल अब कई नियमों में सख्ती की गई है। यहां जानिए BCCI द्वारा किन नियमों को बदला गया है।
BCCI ने डोमेस्टिक क्रिकेट के नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब रिटायर होने पर आउट माना जाएगा बल्लेबाज

BCCI द्वारा घरेलू क्रिकेट के नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं। यह नियम रणजी ट्रॉफी 2024 से लागू हो गए हैं। दरअसल इन बदलावों में बल्लेबाजों के रिटायरमेंट, गेंद पर लार लगाने और ओवरथ्रो से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं। वहीं बीसीसीआई द्वारा इन नए निर्देशों की जानकारी राज्य क्रिकेट संघों और टीमों को एक आधिकारिक नोटिस के जरिए भेजी गई है।

दरअसल नए नियमों के अनुसार, यदि बिना किसी चोट, बीमारी या उचित कारण के कोई बल्लेबाज खेल बीच में छोड़ता है, तो उसे “आउट” करार दिया जाएगा। बता दें कि पहले, बल्लेबाज खेल छोड़ने के बाद विरोधी टीम के कप्तान की अनुमति से फिर से बल्लेबाजी कर सकते थे। लेकिन बोर्ड द्वारा इस नियम में बड़ा बदलाव किया गया है और अब, अगर कोई बल्लेबाज बिना वैध कारण के मैदान से जाता है, तो उसे दोबारा बल्लेबाजी करने का अवसर नहीं दिया जाएगा और उसे आउट घोषित कर दिया जाएगा।

अब गेंद पर लार के इस्तेमाल को लेकर नियम हुए और सख्त

वहीं गेंद पर लार के इस्तेमाल को कोविड-19 महामारी के बाद पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया था, और अब बीसीसीआई ने इस नियम को और भी सख्त कर दिया है। दरअसल नए नियमों के मुताबिक, यदि कोई खिलाड़ी गेंद पर लार लगाता है, तो उस टीम पर पेनल्टी भी लगाई जाएगी और गेंद तुरंत बदल दी जाएगी। इसके साथ ही खिलाड़ी को चेतावनी भी दी जाएगी। इतना ही नहीं लगातार ऐसा करने पर टीम के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ओवरथ्रो से जुड़े नियम में भी बड़ा बदलाव

इसके साथ ही ओवरथ्रो से जुड़े नियम में भी बड़ा बदलाव किया गया हैं। दरअसल पहले, अगर बल्लेबाज द्वारा ओवरथ्रो से पहले रन लिए हो और गेंद बाउंड्री पार कर जाती थी, तो दौड़कर लिए गए रन और बाउंड्री से मिलने वाले 4 रन दोनों को जोड़ दिया जाता था। लेकिन अब नए नियम के अनुसार, ऐसे मामलों में केवल 4 रन ही स्कोर में जोड़े जाएंगे, चाहे बल्लेबाज ने कितने भी रन लिए हों।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews