भारत-पाकिस्तान मैच से पहले हरभजन सिंह ने कही बड़ी बात, कहा – ‘भारत इस मुकाबले में आगे दिखाई दे रहा’

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर अभी से दर्शकों में उत्साह देखा जा सकता है। न सिर्फ दर्शकों में बल्कि क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गज भी इस मैच को लेकर उत्सुक हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में भारत के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने इस मैच को लेकर बड़ी बात कही है।
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले हरभजन सिंह ने कही बड़ी बात, कहा - 'भारत इस मुकाबले में आगे दिखाई दे रहा'

23 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले क्रिकेट के दिग्गज अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। पाकिस्तान के दिग्गजों से लेकर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज भी इस मैच को लेकर अपनी राय जाहिर कर चुके हैं। इसी कड़ी में भारत के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर एक बड़ी बात कही है।

भारतीय पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने पाकिस्तान को लेकर कहा कि भारतीय टीम पाकिस्तान से कहीं बेहतर है। भारतीय टीम के पास अधिक एडवांटेज होगा और यह मैच भारत के पक्ष में ही आएगा। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 23 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी के बड़े टूर्नामेंट में खेला जाना है।

मैं टीम इंडिया को काफी मजबूत देखता हूं: हरभजन सिंह

भारत और पाकिस्तान के मैच अक्सर आईसीसी टूर्नामेंट्स में ही होते हैं। हालांकि, पहले द्विपक्षीय सीरीज भी दोनों देशों के बीच खेली जाती थी, लेकिन रिश्ते बिगड़ने के बाद अब सिर्फ आईसीसी इवेंट्स में ही दोनों टीमों के मैच होते हैं। वहीं, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। ऐसे में इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। इसे लेकर हरभजन सिंह ने ANI से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि भारत इस मुकाबले में आगे दिखाई दे रहा है। इस मैच में मैं टीम इंडिया को काफी मजबूत देखता हूं।”

जानिए आगे हरभजन सिंह ने क्या कहा?

वहीं, दुबई में खेले जाने वाले मुकाबले की पिच को लेकर भी हरभजन सिंह ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा, “पिच थोड़ी धीमी है। जो टीम बेहतर तरीके से खुद को ढालेगी, उसे इस मैदान पर अपने पसंद का रिजल्ट मिलेगा। भारत के पास एडवांटेज होगा क्योंकि वह अपने सारे मैच दुबई में खेल रहा है, जिससे उसे कंडीशंस का अच्छा अंदाजा हो जाएगा। ओवरऑल, मुझे लगता है कि भारतीय टीम पाकिस्तान से बेहतर है और मैच का रिजल्ट भी भारत के फेवर में ही आएगा। हालांकि, यह सब ऑन-पेपर है, लेकिन मैच के दिन अच्छा क्रिकेट खेलना होगा।” वहीं, बुमराह को लेकर भी हरभजन सिंह ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा, “अगर बुमराह जैसा खिलाड़ी नहीं खेलता, तो किसी न किसी खिलाड़ी को बड़ी जिम्मेदारी लेनी होगी। बुमराह जैसा तो कोई नहीं हो सकता, लेकिन यह बाकी खिलाड़ियों के लिए एक अवसर भी है कि वे अपनी काबिलियत दिखाएं।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews