WPL 2024: इन दो टीमों को लगा बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुई सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी

WPL 2024

WPL 2024: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां गुजरात जॉएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर को बड़ा झटका लगा है। दोनों टीमों की एक-एक खिलाड़ी चोटिल हो गई है। जिसके कारण पूरे लीग से बाहर हो गई हैं। वहीं इन खिलाड़ियो में से 2024 की सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी काशवी गौतम भी शामिल हैं।

गुजरात जॉएंट्स ने इस खिलाड़ी को किया शामिल

गुजरात जॉएंट्स ने WPL 2024 में सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी काशवी गौतम को खरीदा था। इस दौरान जॉएंट्स ने 10 लाख की बेस प्राइज के साथ काशवी को 2 करोड़ रुपए में खरीदकर टीम में शामिल किया था। बता दें काशवी उभरती हुई ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने U-19 टूर्नामेंट में चंड़ीगढ़ की तरफ से खेलते हुए अरूणाचल प्रदेश के खिलाफ हैट्रिक हासिल किया था। हालांकि अब चोट लगने की वजह से काशवी पूरे लीग से बाहर हो गई हैं। वहीं काशवी की जगह गुजरात जॉएंट्स ने सयाली साठगारे को टीम में शामिल किया है। सयाली को टीम में 10 लाख रुपए के साथ काशवी की जगह शामिल किया गया है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लौर में श्रद्धा पोखरकर को टीम में क्या शामिल

रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लौर की कनिका अहूजा चोटिल होने के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गई हैं। बता दें पिछली सीजन में कनिका अहूजा ने 7 मैचों में 98 रन बनाए थे। वहीं उनकी जगह अब टीम ने महाराष्ट्र की श्रद्धा पोखरकर को टीम में शामिल किया है। श्रद्धा पोखरकर बाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैं, जिनको टीम ने 10 लाख की बेस प्राइज खरीदा है। गौरतलब है कि WPL 2023 में स्मृति मंधाना की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स की बढ़िया प्रदर्शन नहीं किया था। इस दौरान टीम ने 7 मैचों में 2 ही मैच जीत सकने में सफल हुई थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews