Commonwealth Games 2022 : पैरा ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट भविना पटेल ने बर्मिंघम में हासिल किया गोल्ड, सोनल ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

Commonwealth Games 2022 : पैरा ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट भविना पटेल ने बर्मिंघम में हासिल किया गोल्ड, सोनल ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

खेल, डेस्क रिपोर्ट। स्टार भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भविना पटेल ने यहां कॉमनवेल्थ गेम्स के महिला एकल क्लास 3-5 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में सिल्वर मेडल जीतने वाली 35 वर्षीय भविना ने फाइनल में नाइजीरिया के इफेचुकुडे क्रिस्टियाना इकपोयी पर 12-10, 11-2, 11-9 से जीत दर्ज की।

History Maker at #Tokyo2020 Paralympics @BhavinaOfficial wins her maiden medal at #CommonwealthGames 😍😍

With a straight 3-0 victory over 🇳🇬’s I. Ikpeoyi, Bhavina maintains her unbeaten streak at #B2022 🔥

Phenomenal effort 💙
Congratulations!#Cheer4India pic.twitter.com/kctTdvLXIl

— SAI Media (@Media_SAI) August 6, 2022

इससे पहले भविना 2011 पीटीटी थाईलैंड ओपन के व्यक्तिगत वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर दुनिया की नंबर 2 रैंकिंग की भी खिलाड़ी रह चुकी है। इसे अलावा उन्होंने 2013 में बीजिंग में एशियाई पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में सिल्वर और 2017 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।

भविना के अलावा सोनलबेन मनुभाई पटेल ने भी महिला एकल महिला एकल क्लास 3-5 में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। 34 वर्षीय भारतीय ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में इंग्लैंड की सू बेली को 11-5, 11-2, 11-3 से हराया।

हालांकि, राज अरविंदन अलागर को पुरुष एकल क्लास 3-5 के ब्रॉन्ज मेडल मैच में नाइजीरिया के इसाओ ओगुनकुनले से 0-3 से हार का सामना पड़ा।

भारत का पैरा खेलों में यह तीसरा पदक है, इससे पहले पैरा पावरलिफ्टर सुधीर ने पुरुषों के हैवीवेट में कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल जीता था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews