क्रिकेट की दुनिया में बड़ा उलटफेर, Ireland ने South Africa को 69 रनों से हराया, पढ़ें पूरी जानकारी

Ireland ने क्रिकेट की दुनिया में एक बार बड़ा उलटफेर कर दिया है। दरअसल टीम ने टी 20 2024 की उपविजेता टीम को वनडे मैच में 69 रनों से हरा दिया है।
Ireland beats South Africa

Ireland क्रिकेट टीम ने एक बार फिर से बड़ा उलटफेर कर दिया है और इसके साथ ही इतिहास रचते हुए South Africa को तीसरे वनडे मैच में 69 रनों से हरा दिया है। दरअसल यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया था। वहीं इस मैच में आयरिश टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और South Africa जैसी मजबूत टीम को मात दे दी। हालांकि तीन मैचों की सीरीज को भले ही दक्षिण अफ्रीका ने जीत लिया हो लेकिन तीसरा मैच Ireland के लिए शानदार साबित हुआ है।

जानकारी के मुताबिक यह दूसरा मौका है जब Ireland ने वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराया हो। बता दें कि इससे पहले, आयरलैंड की टीम ने South Africa को टी20 सीरीज में भी हरा दिया था। जिसके चलते टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला था। हालांकि इतिहास को दोहराते हुए टीम ने एक बार मजबूत टीम साउथ अफ्रीका को हराया है।

Ireland की शानदार बल्लेबाजी

दरअसल मैच में आयरलैंड ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। वहीं टीम की शुरुआत ठीक रही, लेकिन कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला और 92 गेंदों में 88 रनों की जबरदस्त पारी खेली। वहीं उन्होंने अपनी इस शानदार पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाए। दरअसल उनके साथ टीम के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी टेक्टर ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 48 गेंदों में 60 रन की शानदार पार खेली, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था।

जल्द ही सिमट गई South Africa की टीम

वहीं आयरलैंड की टीम ने 50 ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 284/9 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके बाद 284 रनों का लक्ष्य का पीछा करना दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के लिए मुश्किल नहीं लग रहा था, मगर आयरिश गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया और जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए खेल का रुख ही बदल दिया।

बता दें कि शुरुआती 4.1 ओवर में ही दक्षिण अफ्रीका के तीन चर्चित बल्लेबाज सिर्फ 10 रन के भीतर पवेलियन की ओर लौट गए। वहीं इस शुरुआत के बाद अफ्रीकी बल्लेबाज कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सके, जिसके चलते पूरी टीम 46.1 ओवर में 215 रनों पर ही ढेर हो गई।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews