वाशिंगटन सुंदर से लेकर स्मृति मंधाना तक, क्रिकेट की पिच पर भी पीछे नहीं है भाई बहन की जोड़ी

क्रिकेट की दुनिया में आपने भाई-भाई की जोड़ी को तो कई बार देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भाई-बहन की जोड़ी भी क्रिकेट में खूब धूम मचाती है? चलिए आज हम आपको उन भाई-बहन की जोड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है।
वाशिंगटन सुंदर से लेकर स्मृति मंधाना तक, क्रिकेट की पिच पर भी पीछे नहीं है भाई बहन की जोड़ी

भारतीय क्रिकेट में ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं जिनके भाइयों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। यूसुफ पठान और इरफान पठान की जोड़ी को भारत की सबसे दमदार क्रिकेट जोड़ी माना जाता था। दोनों ने भारत के लिए खूब क्रिकेट खेला और शानदार प्रदर्शन भी किया। इसके अलावा हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी भी बेहद चर्चा में रही। इतना ही नहीं, और भी कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनके भाइयों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में खूब नाम कमाया।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट में ऐसे भाई-बहन भी रहे हैं जिन्होंने शानदार क्रिकेट खेला और दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हुए? चलिए रक्षाबंधन के मौके पर हम आपको भाई-बहन की जोड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने क्रिकेट में खूब धमाल मचाया है।

वाशिंगटन सुंदर और शैलजा सुंदर

इस लिस्ट में पहले नंबर पर वाशिंगटन सुंदर और शैलजा सुंदर का नाम है। यह भाई-बहन की जोड़ी क्रिकेट की दुनिया में काफी मशहूर है। वाशिंगटन सुंदर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में खूब धमाल मचाया है। ऑस्ट्रेलिया हो या इंग्लैंड, सभी टीमों के खिलाफ उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में वाशिंगटन सुंदर ने गेंद और बल्ले, दोनों से जबरदस्त प्रदर्शन किया था। लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि सुंदर की बहन शैलजा ने भी क्रिकेट में खूब नाम कमाया है। शैलजा सुंदर तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुकी हैं।

स्मृति मंधाना और श्रवण मंधाना

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्मृति मंधाना और श्रवण मंधाना का नाम है। इस भाई-बहन की जोड़ी ने क्रिकेट में खूब नाम कमाया है। स्मृति मंधाना का नाम दिग्गज खिलाड़ियों में लिया जाता है। लेफ्ट हैंड बैटर स्मृति मंधाना ने बड़ी-बड़ी टीमों के खिलाफ भारत को जीत दिलाई है। उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और आईसीसी की रैंकिंग में कई बार नंबर एक पर कब्जा जमाया है। लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि स्मृति मंधाना के भाई श्रवण मंधाना भी क्रिकेटर रहे हैं। हालांकि अब श्रवण मंधाना ने क्रिकेट से दूरी बना ली है।

जोड़ी पवन नेगी और बबीता नेगी

तीसरी जोड़ी पवन नेगी और बबीता नेगी की है। इन दोनों भाई-बहन ने भी शानदार क्रिकेट खेला है। पवन नेगी ने भारत के लिए T20 मैच खेले हैं और आईपीएल की टीमों में भी शामिल रहे हैं। उन्होंने लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए क्रिकेट खेला। इतना ही नहीं, उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भी शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि अब वह इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। पवन नेगी की बहन बबीता नेगी भी क्रिकेटर हैं और दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews