सरफराज खान के लिए एंपायर से भिड़े कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए क्या थी वजह?

सरफराज खान के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार प्लेयर विराट कोहली एंपायर से भीड़ गए। दोनों प्लेयर्स ने सरफराज खान को लेकर पक्ष रखा। जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ कि भारतीय कप्तान और विराट कोहली को एंपायर को समझना पड़ा।
सरफराज खान के लिए एंपायर से भिड़े कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए क्या थी वजह?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। दरअसल पहले दिन के खेल में दोनों टीमों ने जबरदस्त खेल दिखाया। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बैटिंग करते हुए 235 रन बनाए। न्यूजीलैंड को ओर से डेरिल मिचेल ने शानदार 82 रन बनाए, जबकि विल यंग ने भी 71 रन की पारी खेली।

वहीं भारत की ओर से रविन्द्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की। जडेजा ने न्यूजीलैंड के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके साथ ही इस मैच में एक बार फिर वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।

भारत की पहली पारी लुढ़की

भारत की शानदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड अपनी पहली पारी में महज 235 रन बना सकी। वहीं पहली पारी में एक बार फिर भारत की पारी डगमगाती हुई नजर आ रही है। भारत ने महज 84 के स्कोर पर 4 विकेट गवा दिए है। टीम ने अपने 3 बड़े बल्लेबाजों को खो दिया है। कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 18 रन ही बना सके और मेट हेनरी के शिकार हो गए। जबकि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने सिर्फ 30 रनों का ही योगदान दिया। वहीं इस मैच में एक बार फिर विराट कोहली महज 4 रन के स्कोर पर आउट हो गए। दरअसल कोहली इस मैच की पहली पारी में रनआउट हो गए। पहली पारी में भारत की ओर से शुभमन गिल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। शुभमन ने अब तक 31 रन बना लिए हैं, और वे अभी भी क्रीज पर जमे हुए हैं।

सरफराज खान को लेकर भिड़े रोहित और कोहली

वहीं मैच के दौरान कुछ ऐसे पल आए जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल न्यूजीलैंड की पहली पारी में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की एंपायर से बहस हो गई। दरअसल दोनों बड़े प्लेयर एंपायर से सरफराज खान को लेकर भीड़ गए। एंपायर ने सरफराज को बार बार अपील करने को लेकर डांट लगाई थी। जिसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली एंपायर से भीड़ गए। दरअसल 35वे ओवर में सुंदर की गेंद पर विल यंग आउट होने से बचे। भारत ने अपील की लेकिन एंपायर कॉल के चलते वह बच गए। वहीं अगली कुछ गेंदों पर सरफराज ने अपील की जिसपर एंपायर भड़क गए, और सरफराज को सुना दी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews