किसे मिलेगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड? इन खिलाड़ियों का नाम सबसे ऊपर

आज चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस फाइनल मुकाबले के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के सभी अवार्ड विजेताओं को ट्रॉफी दी जाएगी। यह देखना बेहद दिलचस्प रहेगा कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट किसे दिया जाता है। हालांकि, इसके लिए 5 दावेदार इस लिस्ट में दिखाई दे रहे हैं।
किसे मिलेगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड? इन खिलाड़ियों का नाम सबसे ऊपर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी को हुई थी, जबकि आज यानी 9 मार्च 2025 को इस टूर्नामेंट की समाप्ति हो रही है। आज भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे से होगी। फाइनल मुकाबले के बाद चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को आईसीसी की ओर से अवार्ड दिए जाएंगे, जिसमें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड भी शामिल होगा। ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प रहेगा कि किस खिलाड़ी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना जाता है।

इस टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है, चाहे वह विराट कोहली हों, रचिन रवींद्र हों या फिर इंग्लैंड के बेन डकेट। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने की रेस अभी खत्म नहीं हुई है। फाइनल मुकाबला भी इस अवार्ड के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। जो खिलाड़ी फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करेगा, उसे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना जा सकता है।

इन दो खिलाड़ियों का नाम सबसे ऊपर

दरअसल, इस सूची में फिलहाल पहले नंबर पर न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र हैं। रचिन ने बल्लेबाजी में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने तीन मैचों में 226 रन बनाए हैं और दो शतक लगाए हैं। बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी दो विकेट लिए हैं और दो शानदार कैच भी पकड़े हैं। रचिन रवींद्र के अलावा इस सूची में विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली ने इस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के टूर्नामेंट में चार मैचों में 217 रन बनाए हैं। उन्होंने 72.33 की औसत से बल्लेबाजी की है और एक शतक भी लगाया है। इसके अलावा, विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में 7 कैच भी लपके हैं।

इन्हें भी मिल सकता है प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड

वहीं, तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मैट हेनरी का नाम है। मैट हेनरी ने इस टूर्नामेंट में चार मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 16.70 की औसत से गेंदबाजी की है और इस टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है। गेंदबाजी में ही मिचेल सैंटनर भी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के बड़े दावेदारों में से एक हैं। सैंटनर ने चार मैचों में 7 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 27.71 की औसत से गेंदबाजी की है और 43 रन देकर तीन विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। इसके अलावा, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में श्रेयस अय्यर भी मौजूद हैं। श्रेयस अय्यर भी इस खिताब को जीत सकते हैं। उन्होंने चार मैचों में 195 रन बनाए हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews