Commonwealth Games 2022 : बैडमिंटन में किदांबी श्रीकांत और त्रेसा जॉली एवं गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने जमाया ब्रॉन्ज पर कब्जा

Commonwealth Games 2022 : बैडमिंटन में किदांबी श्रीकांत और त्रेसा जॉली एवं गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने जमाया ब्रॉन्ज पर कब्जा

खेल, डेस्क रिपोर्ट। बैडमिंटन के महिला डबल्स भारत की ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने ऑस्ट्रेलिया की सुआन-यू वेंडी चेन और ग्रोन्या सोमरविले को जबकि पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत ने सिंगापुर के जिया हेंग तेह को 21-15, 21-18 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। यह भारत का दिन का 12वां पदक था, जबकि कुल पदकों की संख्या 52 हो गई है।

India’s evergreen shuttler @srikidambi 🏸adds another #CommonwealthGames medal to his kitty and makes it to a total of 4️⃣ 🤩🤩

This time he clinches the BRONZE 🥉 after defeating 🇸🇬’s Jia Heng 2-0 in the MS Bronze Medal match 😀

Class act! #Cheer4India pic.twitter.com/3d463F7MBY

— SAI Media (@Media_SAI) August 7, 2022

इससे पहले किदांबी को सेमीफाइनल में मलेशिया के न्ग त्ज़े योंग से हार का सामना करना पड़ा था वहीं युवा भारतीय जोड़ी को सेमीफाइनल में 11वीं रैंकिंग की जोड़ी कूंग ले पर्ली टैन और मुरलीधरन थिनाह ने सीधे गेम में हराया। भारतीय जोड़ी ने बर्मिंघम 2022 में पिछले दो राउंड में शानदार जीत हासिल की थी।

पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन पर होगी निगाहें

बैडमिंटन में अब गोल्ड की उम्मीदें पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन पर है। महिला एकल सेमीफाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु ने सिंगापुर की यीयो को 21-19, 21-17 से वहीं पुरुष एकल में भी लक्ष्य सेन ने सिंगापुर के जिया हेंग तेह को 2-1 मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा पुरुष युगल में भारत के सात्विक सैराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी ने मलेशिया के पेंग सून चान/कियान मेंग टैन को 21-6, 21-15 से हराकर भी फाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए तीन मेडल पक्के कर दिए है। अब इन मेडल का क्या रंग होगा यह सोमवार को पता चल जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews