Commonwealth Games 2022 : बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन समारोह में लगा पंजाबी तड़का, अचंता शरथ कमल और निखत जरीन बने भारतीय दल के ध्वजवाहक, देखे वीडियो

Commonwealth Games 2022 : बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन समारोह में लगा पंजाबी तड़का, अचंता शरथ कमल और निखत जरीन बने भारतीय दल के ध्वजवाहक, देखे वीडियो

खेल, डेस्क रिपोर्ट। 11 दिन, 72 देश, 5,000 से ज्यादा एथलीट, 20 खेल और 280 इवेंट्स, ये है बर्मिंगम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का लेखा-जोखा, जहां एथलीट्स ने अपनी वर्षों की मेहनत को प्रतिष्ठित कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल हासिल करने के लिए पिछले 11 दिन में मैदान पर झोंका, लेकिन इस दौरान कुल 877 ही पोडियम फिनिश करने में सफल रहे।

इन खेलों में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया का एकक्षत्र राज देखने को मिला, जहां उसके एथलीट्स ने 67 गोल्ड, 57 सिल्वर और 54 ब्रॉन्ज सहित कुल कुल 178 मेडल्स पर कब्जा जमाया। हालांकि, मेजबान इंग्लैंड ने भी इन खेलों में ऐतहासिक प्रदर्शन करते हुए 57 गोल्ड, 66 सिल्वर और 53 ब्रॉन्ज सहित कुल 176 पदक अपने नाम किए। इस लिस्ट में भारत कनाडा के बाद चौथे स्थान पर रहा, जिसने ने 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज सहित कुल 61 मेडल जीते। कनाडा के खाते में 26 गोल्ड, 32 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज सहित कुल 92 मेडल गए।

11 दिन की मैदान पर कशमश के बाद एक मनोरंजन से भरपूर एक समापन समारोह के जरिये बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स को विराम दिया गया। अब मुलाकात ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में होगी, जिसे 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

आइये एक नजर डालते है बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी पर –

‘पंजाबी माइक’ ने किया भंगड़ा करने पर मजबूर

‘अपाचे इंडिया’ के गानों पर थिरके दर्शक

‘ब्रम्मी बैंड’ का धमाकेदार परफॉरमेंस

‘रामबर्टडांस’ का सिजलिंग परफॉरमेंस

अपने झंडे के साथ स्टेडियम में दाखिल हुए एथलीट्स

ऐसा है फाइनल पॉइंट्स टेबल

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews