भारत-न्यूजीलैंड सेमाइफाइनल मैच से पहले विवाद, बीसीसीआई पर लगा पिच में बदलाव करने का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

ind vs nz semifinal

IND Vs NZ Semi Final: भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल से पहले बड़ा विवाद सामने आया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउन्सिल ने बीसीसीआई पर पिच में बदलाव करने का आरोप लगाया है। बता दें कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है। इस दौरान भारतीय टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से होने वाला है।

क्या है मामला?

रिपोर्ट के मुताबिक मैच अब 6वें नंबर के पिच पर होगा, जो पहले 7 वें नंबर के पिच पर होना था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी ने मैच के उस पिच को चुना, जिसका इस्तेमाल अब तक वर्ल्ड कप में नहीं किया गया है। लेकिन सेमीफाइनल के लिए ऐसे पिच का चयन किया जिसपर पहले दो वर्ल्ड कप मैच खेले जा चुके हैं। इससे स्पिनर्स को फायदा होगा। इस मामले में बीसीसीआई पर टीम इंडिया का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। साथ ही आईसीसी द्वारा बीसीसीआई से जवाब मांगा गया है। दूसरी तरफ बीसीसीआई ने इस आरोप को खारिज किया है।

वानखेड़े स्टेडियम क्यों है खास?

वानखेड़े स्टेडियम अब तक कुल 27 वनडें मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है। यहाँ के पिच को बैटिंग के लिए अनुकूल माना जाता है। यहाँ वर्ल्ड कप 2023 टूर्नामेंट का पाँचवा और और अंतिम मैच खेला जाएगा। 15 नवंबर यानि आज दोपहर 2 बजे भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच की शुरुआत होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews