Olympics 2028 में हुई क्रिकेट की एंट्री, 128 साल बाद लिया गया ऐतिहासिक फैसला, इन खेलों को भी मिली जगह

Olympics 2028

Olympics: मुंबई में इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की बैठक आयोजन किया गया, जिसमें साल 2028 में अमेरिका के लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक गेम में क्रिकेट को ऑफिशियल तरीके से शामिल करने का फैसला लिया गया है। क्रिकेट के अलावा चार अन्य खेल भी हैं, जिन्हें ओलंपिक में जगह दी गई है। बता दें कि पिछले 128 सालों में ओलंपिक में क्रिकेट नहीं खेला गया है लेकिन अब इसकी वापसी हो गई है।

इतिहास में दूसरी बार ओलंपिक में क्रिकेट

यह अब तक का दूसरा मौका रहा जब आईओसी का सत्र भारत में आयोजित किया गया। 40 साल बाद इसकी देश में वापसी हुई, जहां क्रिकेट को आधिकारिक तौर पर ओलंपिक में शामिल किए जाने का फैसला लिया गया। ये 141वां आईओसी सत्र था। इसके पहले साल 1900 के पेरिस ओलंपिक में क्रिकेट खेला गया था। लंबे समय से क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किए जाने की कोशिश की जा रही थी और आईसीसी ने इसके लिए विशेष मेहनत की थी। अब जाकर इतने सालों में दुनिया की सबसे बड़े खेल आयोजन में क्रिकेट को एंट्री मिल पाई है।

ग्लोबल स्पोर्ट्स बन सकेगा क्रिकेट

128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की एंट्री एक ऐतिहासिक फैसला मानी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के लिए यह काफी शानदार होने वाला है क्योंकि इससे उन्हें क्रिकेट को ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाने में मदद मिलेगी। लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक में महिला और पुरुष दोनों तरह के क्रिकेट मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इसके पहले साल 2022 में कॉमनवेल्थ गेम में महिला क्रिकेट खेला गया था। आईओसी द्वारा लिए गए फैसले में महिला और पुरुष दोनों ही टीमों के 6 6 मुकाबले करवाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है, जिसमें टीमों को रैंकिंग के आधार पर क्वालिफिकेशन मिलेगी।

इन खेलों को किया गया शामिल

ओलंपिक गेम में क्रिकेट के अलावा अन्य चार खेलों को शामिल किया गया है। इसमें बेसबॉल-सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रॉस और स्क्वैश शामिल है। इन खेलों को ओलंपिक में शामिल करने पर सहमति पहले ही जता दी गई थी लेकिन आज यानी 16 अक्टूबर को इसका अधिकारी ऐलान कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक क्रिकेट का मुकाबला T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। मुंबई में आयोजित हुई आईओसी की बैठक में थॉमस बाच ने इन खेलों को ओलंपिक में जगह दिए जाने का ऐलान किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews