Cricket News : क्रिकेट के इस मैच में हुआ चमत्कार, 2 ओवर में टीम ने चेज किए 61 रन, जीता असंभव मुकाबला

Cricket News : कहते है क्रिकेट के मैदान पर हर चीज संभव है। लेकिन जब कहा जाए की किसी टीम को जीतने के लिए 2 ओवर में 61 रनों की जरूरत है तो यह मान लिया जाता है कि इतने रन दो ओवरों में नहीं बनाए जा सकते हैं। लेकिन इस खबर को पढ़ने के बाद आपका यह नजरिया बदल जाएगा।
Cricket News : क्रिकेट के इस मैच में हुआ चमत्कार, 2 ओवर में टीम ने चेज किए 61 रन, जीता असंभव मुकाबला

Cricket News : क्रिकेट के मैदान पर अक्सर अद्भुत और रोमांचक घटनाएँ घटती रहती हैं। वहीं ऐसा ही एक रोमांचक मुकाबला यूरोपियन क्रिकेट टी10 लीग में देखने को मिला, जब ऑस्ट्रिया और रोमानिया के बीच खेले गए मैच में ऑस्ट्रिया ने 2 ओवर में 61 रन बनाकर जीत हासिल की। यह मैच दर्शकों के लिए एक अद्वितीय अनुभव था, जिसने यह साबित कर दिया कि क्रिकेट में कुछ भी असंभव नहीं है।

— European Cricket (@EuropeanCricket) July 15, 2024

मैच का रोमांचक मोड़:

दरअसल यूरोपियन क्रिकेट टी10 लीग के इस मुकाबले में, ऑस्ट्रिया को जीतने के लिए आखिरी 2 ओवर में 61 रन चाहिए थे। यह लक्ष्य लगभग असंभव माना जा रहा था, लेकिन ऑस्ट्रिया के खिलाड़ियों ने इसे संभव कर दिखाया। 12 गेंदों में 61 रन बनाने के इस कठिन लक्ष्य को उन्होंने 11 गेंदों में ही पूरा कर लिया।

कैसे बने 11 गेंदों में 61 रन?

बता दें कि ऑस्ट्रिया के खिलाड़ी आकिब इकबाल 9 गेंदों में 22 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं टीम को 12 गेंदों में 61 रन की जरूरत थी। इकबाल ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया। उन्होंने 2 चौके और 10 छक्के लगाते हुए 19 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए। उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत ऑस्ट्रिया ने 7 विकेट से जीत हासिल की।

मनमीत कोली का महंगा ओवर

दरअसल रोमानिया की ओर से 9वां ओवर मनमीत कोली ने फेंका, जिसमें उन्होंने 41 रन दिए, जिसमें 9 रन एक्स्ट्रा थे। यह ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। जिसके चलते आखिरी ओवर में टीम को 6 गेंदों में 20 रन की जरूरत थी, जो उन्होंने 5 गेंदों में ही बना लिए और इस तरह एक गेंद शेष रहते ही 61 रन बना लिए।

अरियान मोहम्मद की शतक:’

जानकारी के अनुसार रोमानिया ने पहले बैटिंग की और 10 ओवर में ही 168 रन का बड़ा स्कोर बना डाला था। जानकारी के मुताबिक टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज अरियान मोहम्मद ने नाबाद 104 रन बनाए। उनकी इस पारी ने रोमानिया को एक मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया था।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रिया ने शुरुआती 8 ओवर में 107 रन बना लिए थे, और उन्हें अंतिम 2 ओवर में 61 रन की जरूरत थी। उस समय टीम का जीत प्रतिशत केवल 1 था, जबकि रोमानिया का 99 प्रतिशत था। लेकिन क्रिकेट के खेल में किस्मत और कौशल का मेल कब किसे जीत दिला दे, यह कोई नहीं जानता।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews