Cricket Rules: ICC का अहम फैसला, क्रिकेट के नियमों में बड़ा बदलाव, खत्म होगा ये विवादित नियम, पढ़ें पूरी खबर

Cricket Rules: ICC का अहम फैसला, क्रिकेट के नियमों में बड़ा बदलाव, खत्म होगा ये विवादित नियम, पढ़ें पूरी खबर

Cricket Rules Changes: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सॉफ्ट सिग्नल नियम को खत्म करने का निर्णय लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सौरव गांगुली की अध्यक्षता में आईसीसी की क्रिकेट कमिटी ने बदलाव की मंजूरी भी दे दी है। बता दें कि सॉफ्ट सिग्नल क्रिकेट जगत के सबसे विवादित नियमों में से एक है। जून में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में इस नियम का पालन नहीं किया जाएगा। इस नियम की आलोचन अब तक कई दिग्गज खिलाड़ी कर चुके हैं। इससे मैच के दौरान काफी कन्फ्यूजन भी होती थी। इसलिए आईसीसी ने इसे खत्म करने का निर्णय लिया है।

डब्ल्यूटीसी फाइनल में मात्र 20 दिन बाकी है। नियमों में बड़ा बदलाव दोनों ही टीमों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खत्म होने ही टीम इंडिया इंग्लैंड रवाना होगी। बता दें सॉफ्ट सिग्नल नियम अम्पायर से जुड़ा होता है। लेकिन खेल पर इसका काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। इसके तहत जब दो मैदानी अम्पायर कोई भी फैसला नहीं ले पाते तो निर्णय तीसरे अंपायर को रेफ़र कर दिया जाता। अलग-अलग फैसलों के लिए मैदानी अंपायर को सॉफ्ट सिग्नल देना होता है। सॉफ्ट सिग्नल गेंदबाज के अंपायर की ओर से अंपायर रिव्यू शुरू करने से पहले उसके शुरुआती On-field निर्णय को लेकर तीसरे अंपायर से बातचीत करने का विजुअल माध्यम है। अब ऑन-फील्ड अंपायर (तीसरा अंपायर) का फैसला ही अंतिम होगा।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में तीन नए नियम लागू हो सकते हैं। जरूरत पड़ने पर दिन में फ़्लड लाइट्स ऑन करने की अनुमति होगी। इसका मतलब है यदि किसी कारण दिन में रोशनी कम हो जाती है और मैच खेलने में परेशानी होती है तो दिन में भी फ़्लड लाइट्स ऑन हो सकता है। इसके अलावा फाइनल मैच के लिए एक रिजर्व डे भी रखा जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews