जब टेंशन में आ गए थे सचिन, लड़की को लेकर किए गए प्रैंक ने कर दिया था चेहरा लाल, जानिए पूरी घटना

सचिन तेंदुलकर के फैंस उनके क्रिकेट से जुड़े किस्से जानने के लिए उत्सुक रहते हैं, लेकिन कई लोग उनके ऑफ-फील्ड किस्सों से इतने परिचित नहीं हैं। आज हम आपको उनके एक ऐसे किस्से के बारे में बता रहे हैं जो आपको चौंका सकता है।
जब टेंशन में आ गए थे सचिन, लड़की को लेकर किए गए प्रैंक ने कर दिया था चेहरा लाल, जानिए पूरी घटना

क्रिकेट की बात जब भी आती है तो सचिन तेंदुलकर के नाम को दूर नहीं रखा जा सकता। सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट की दुनिया में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उनके सभी रिकॉर्ड तोड़ना किसी के लिए सपने जैसा है। लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि जब वह 16 साल के थे, तब एक प्रोड्यूसर ने उनके साथ एक प्रैंक किया था, जिसे आज भी सचिन तेंदुलकर याद करते हैं। उन्हें एक ऐड ऑफर किया गया था और प्रोड्यूसर ने उनसे झूठ बोला था। जानिए इसके बाद क्या हुआ।

दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में ही भारत के लिए डेब्यू किया था। इतनी कम उम्र में उन्होंने बड़ा नाम कमा लिया था। बड़े-बड़े दिग्गज गेंदबाज उनसे कांपते थे, चाहे वह वसीम अकरम हों या ब्रेट ली, सभी सचिन तेंदुलकर से घबराते थे।

जानिए क्या था प्रैंक

बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखकर उन्हें एक ऐड साइन कराया गया था। दरअसल, सचिन को पेप्सी का एक ऐड मिला था। पेप्सी ने एक कॉम्पिटिशन रखा था और जानकारी दी थी कि जो भी इस प्रतियोगिता को जीतेगा, उसे इंडियन क्रिकेट टीम के साथ बैठने का मौका दिया जाएगा। सचिन उस समय नए थे, ऐसे में फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर प्रह्लाद ने उनके साथ एक छोटा सा प्रैंक कर दिया। प्रह्लाद ने साइरस ब्रोचा को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मैंने सचिन से कहा कि यह कॉम्पिटिशन एक लड़की जीतेगी और उन्हें उस लड़की को इंडियन क्रिकेट टीम के पास ले जाना होगा, वह भी कंधे पर हाथ डालकर। इतना सुनते ही सचिन घबरा गए और बोले, “नहीं, मैं ऐसा नहीं कर सकता।”

टेंशन में आ गए थे सचिन

इसके बाद आगे बोलते हुए प्रोड्यूसर प्रह्लाद ने कहा, “मैंने उनसे पूछा कि आप क्यों नहीं कर सकते?” तो उन्होंने कहा, “क्योंकि मैंने कभी किसी लड़की को नहीं छुआ है।” इसके बाद जब प्रह्लाद ने सचिन तेंदुलकर से पूछा कि क्या उनके स्कूल में कोई लड़की है, तो सचिन ने कहा कि उन्होंने स्कूल में कभी किसी लड़की से बात तक नहीं की है। प्रह्लाद ने इस पर मुस्कुराते हुए जवाब दिया। वह (सचिन) परेशान हो गए और बोले, “नहीं, मैं यह विज्ञापन नहीं कर सकता, मैं घर जा रहा हूं।” फिर आखिरकार जब वह टेंशन में दिखने लगे, तो प्रोड्यूसर ने उन्हें जानकारी दी कि उन्होंने उनके साथ मजाक किया है। लेकिन आज भी सचिन तेंदुलकर इस प्रैंक को याद करते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews