क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा अलग हुए, बांद्रा फैमिली कोर्ट के जज ने तलाक को आधिकारिक मंजूरी दी

गुरुवार को भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का तलाक हो गया। बांद्रा फैमिली कोर्ट के जज ने शाम 4:30 बजे आधिकारिक तौर पर दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी। बता दें कि पिछले लंबे समय से दोनों के बीच तलाक की खबरें वायरल हो रही थीं।
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा अलग हुए, बांद्रा फैमिली कोर्ट के जज ने तलाक को आधिकारिक मंजूरी दी

कुछ समय पहले भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी धर्मपत्नी धनश्री वर्मा के बीच तलाक की खबरें चर्चा में थीं। हालांकि, अब इस बात की पुष्टि हो गई है। दरअसल, आधिकारिक तौर पर अब दोनों अलग हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को बांद्रा फैमिली कोर्ट में अंतिम सुनवाई हुई और अब सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। इसके चलते दोनों आधिकारिक रूप से अब अलग हो चुके हैं।

दरअसल, एक मीडिया हाउस को मामले से परिचित एक वकील ने जानकारी दी कि सुनवाई के दौरान दोनों सुबह 11:00 बजे कोर्ट में मौजूद थे। यह काउंसलिंग सेशन लगभग 45 मिनट तक चला।

तलाक को आधिकारिक मंजूरी मिली

अंत में, जब इस कपल से तलाक पर सहमति के लिए पूछा गया, तो दोनों ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे आपसी सहमति से तलाक चाहते हैं, जिसके बाद बांद्रा फैमिली कोर्ट के जज ने शाम 4:30 बजे युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक को आधिकारिक मंजूरी दे दी। बता दें कि दोनों ने 11 दिसंबर 2020 को शादी की थी और पिछले कुछ समय से उनके तलाक की खबरें वायरल हो रही थीं। हालांकि, अब तक दोनों ने इस पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया था, लेकिन अब उन्होंने कोर्ट में अलग होने का निर्णय लिया है।

दोनों 18 महीनों से अलग रह रहे थे

इस दौरान यह भी खुलासा हुआ कि धनश्री और युजवेंद्र चहल लगभग 18 महीनों से अलग रह रहे थे। तलाक के बाद धनश्री और युजवेंद्र चहल का औपचारिक बयान अब तक सामने नहीं आया है। 2023 में, युजवेंद्र चहल ने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी में एक पोस्ट साझा कर बताया था कि वह नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से “चहल” सरनेम हटा दिया था, जिसके चलते तलाक की खबरें और भी ज्यादा वायरल होने लगी थीं। हालांकि, बाद में युजवेंद्र चहल ने इन खबरों को अफवाह बताया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews