मेगा ऑक्शन में CSK ने खेला बड़ा दाव, इन खिलाडियों पर जताया भरोसा, स्पिन डिपार्टमेंट में दिखाई देगी यह जोड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मेगा ऑक्शन में रविचंद्रन अश्विन और सैम करन को एक बार फिर टीम का हिस्सा बनाया है। इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने रचिन रविंद्र को मात्र चार करोड रुपए में खरीद लिया है। वहीं चेन्नई की टीम को देखते हुए दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2025 की ट्रॉफी की सबसे मजबूत दावेदार CSK है।
मेगा ऑक्शन में CSK ने खेला बड़ा दाव, इन खिलाडियों पर जताया भरोसा, स्पिन डिपार्टमेंट में दिखाई देगी यह जोड़ी

चेन्नई सुपर किंग (CSK) ने मेगा ऑक्शन में अपनी टीम को मजबूत बनाने की पूरी कोशिश की है। हालांकि चेन्नई की टीम पहले से बड़े चेहरों से शुमार थी। टीम में महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड और रविंद्र जडेजा जैसे प्लेयर्स पहले से टीम को मजबूती दे रहे हैं। लेकिन मेगा ऑक्शन में चेन्नई की टीम ने कुछ और बड़े चेहरों को शामिल करके एक बार फिर आईपीएल में मजबूत दावेदारी पेश की है। चेन्नई सुपर किंग्स में रविचंद्रन अश्विन की एक बार फिर से वापसी हो गई है।

टीम ने रविचंद्रन अश्विन को 9.75 करोड रुपए में खरीदा है। जिसके चलते टीम का स्पिन डिपार्टमेंट सबसे मजबूत नजर आ रहा है। दरअसल टीम में रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

रचिन रविंद्र को CSK ने चार करोड रुपए में अपने नाम किया

आईपीएल के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग ने एक बार फिर दिखा दिया है कि टीम का मैनेजमेंट टीम की विजय में कितनी भूमिका निभाता है। दरअसल टीम ने बहुत ही सस्ते में रचिन रविंद्र को एक बार फिर टीम में जोड़ लिया है। रचिन रविंद्र को CSK ने चार करोड रुपए में अपने नाम किया है। जबकि CSK ने राहुल त्रिपाठी पर दाव खेलते हुए। उन्हें 3.40 करोड़ में खरीद लिया है। इसके साथ ही CSK ने एक बार फिर से सैम करन को टीम का हिस्सा बनाया। इससे साबित होता है कि CSK ने अपने पुराने खिलाड़ियों पर ही भरोसा जताया है। दरअसल टीम ने ज्यादा नए खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया है।

ऑलराउंडर पर भी भरोसा जताया

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए कुछ बड़े फैसले लिए हैं। दरअसल टीम ने शेख रशीद जैसे युवा बल्लेबाज को टीम में शामिल किया है। इसके साथ ही विजय शंकर, दीपक हुडा और स्वास्तिक चिकारा जैसे ऑलराउंडर पर भी भरोसा जताया है। टीम में डेवोन कॉन्वे, महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड जैसे आतिशी बल्लेबाज दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर दावा किया जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 के ट्रॉफी पर कब्जा जमा सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews