DC vs KKR Pitch Report: आज आईपीएल में दिल्ली और कोलकाता होंगे आमने-सामने, जानें किसका पलड़ा होगा भारी, कैसी रहेगी आज के मैच की पिच

DC vs KKR Pitch Report: आज आईपीएल में दिल्ली और कोलकाता होंगे आमने-सामने, जानें किसका पलड़ा होगा भारी, कैसी रहेगी आज के मैच की पिच

DC vs KKR Pitch Report: आईपीएल 2024 का आगाज हो जाने के बाद धमाकेदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। वहीं बुधवार 3 अप्रैल को आईपीएल के इस सीजन का 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। बुधवार 3 अप्रैल को होने वाला यह मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

दरअसल बुधवार को होने वाले इस मुकाबले में ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर आमने-सामने होने वाले है। वहीं इन टीमों के इससे पहले मुकाबले की बात की जाए तो दोनों ही टीमें ने अपने पिछले मुकाबले में जीतकर आ रही है। हालांकि अभी तक इस सीजन में केकेआर को हार का सामना नहीं करना पड़ा है। लेकिन दिल्ली को दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं मैच से पहले इस खबर में हम जानते हैं कि आज विशाखापट्टनम की पिच कैसी रहने वाली है।

जानकारी दे दें की दिल्ली ने अपना पिछले मैच सीएसके के खिलाफ खेला था। जिसमें दिल्ली ने जीत हासिल की थी। हालांकि यह दिल्ली की पहली जीत थी। वहीं बता दें की अंक तालिका में दिल्ली 7वें स्थान पर है। दिल्ली की टीम ने अभी तक 3 मैच खेलें है जिसमें दो हार और एक में जीत का सामना किया है। जबकि केकेआर की बात की जाए तो अभी तक केकेआर ने अभी तक इस सीजन में हार का सामना नहीं किया है। जानकारी के अनुसार केकेआर ने अब तक 2 मुकाबले खेले जिनमे से दोनों में जीत हासिल की है। जिसके चलते टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर हैं।

क्या कहती है विशाखापट्टनम की पिच रिपोर्ट?

दरअसल आज के मैच की पिच रिपोर्ट की बात की जाए तो, आज का मैच विशाखापट्टनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम खेला जाएगा। जहां की पिच बल्लेबाजों के लिए एक दम अनुकूल मानी जाती है। दरअसल यहां की पिच एक दम सपाट है जिसके चलते यहां हल्का उछाल देखने को मिलेगा। जिससे गेंद बल्ले पर भी अच्छी तरह से आएगी। वहीं आज का मुकाबला हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है। हालांकि शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। जबकि स्पिनर्स का इस मैदान पर दबदबा कम रहता है जिसके चलते यहां स्पिनर्स महंगे साबित हो सकते हैं। हालांकि यहां टॉस अहम भुमिका नहीं निभाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews