Virat Kohli का एक और डीप फेक वीडियो हुआ वायरल, इसमें शुभमन गिल को लेकर कही बड़ी बात

कुछ समय पहले Virat Kohli का एक डीप फेक वीडियो काफी चर्चा में आया था। दरअसल टेक्नोलॉजी की मदद से वीडियो को बदल दिया गया था। वहीं एक बार फिर विराट का एक डीप फेक (deep fake) वीडियो वायरल किया गया है।
Virat Kohli का एक और डीप फेक वीडियो हुआ वायरल, इसमें शुभमन गिल को लेकर कही बड़ी बात

भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर से डीपफेक वीडियो का शिकार हो गए हैं। दरअसल हाल ही में वायरल हुए इस नए डीपफेक (deep fake) वीडियो में विराट कोहली (Virat Kohli) को भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर शुभमन गिल की आलोचना करते हुए दिखाया जा रहा है। वहीं विराट कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन यह एक नकली वीडियो है जिसे टेक्नोलॉजी की मदद से बनाया गया है।

दरअसल वीडियो में दिखाया गया है कि विराट कोहली (Virat Kohli) शुभमन गिल के खेल पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार वीडियो में कोहली की आवाज में यह सुना जा सकता है कि “मैं गिल के खेल को नजदीकी से देख रहा हूं, वह प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन प्रतिभा और स्टारडम के बीच बड़ा फर्क होता है।”

जानिए डीप फेक (deep fake) वीडियो में क्या कहा गया?

वहीं आगे वीडियो में कोहली (Virat Kohli) को यह बोलते हुए दिखाया गया कि “गिल की तकनीक बेहतरीन है, लेकिन हमें खुद से आगे नहीं बढ़ना चाहिए। लोग उसे अगले विराट कोहली के तौर पर देखते हैं, लेकिन मैं क्लियर कर दूं कि केवल एक ही विराट कोहली है। मैंने जिन घातक गेंदबाजों का सामना किया है और जिन मुश्किल हालातों में रन बनाए हैं, उसे गिल की एक पारी से तुलना नहीं की जा सकती। उसे ऐसा करने में टाइम लगेगा।”

इसके अलावा, वीडियो में कोहली (Virat Kohli) खुद को और सचिन तेंदुलकर को “लीजेंड” कहते हुए भी दिखाई देते हैं। वहीं इस तरह के बयान किसी भी खिलाड़ी के लिए विवाद का कारण बन सकते हैं, लेकिन इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि यह वीडियो पूरी तरह से नकली है।

डीपफेक तकनीक का गलत इस्तेमाल

दरअसल इस वीडियो को डीपफेक तकनीक का उपयोग करके बनाया गया है, जिसमें कोहली के पुराने इंटरव्यू को एडिट कर उनके शब्दों को बदल दिया गया है। वहीं इस तकनीक की मदद से आवाज और चेहरे के हाव-भाव को इतनी अच्छी तरह से बदल दिया जाता है कि वीडियो असली जैसा ही लगता है। ऐसे में हाल के दिनों में डीपफेक तकनीक का दुरुपयोग तेजी से बढ़ने लगा है, जिससे कई प्रसिद्ध हस्तियां और आम लोग इसका शिकार बनते जा रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews