क्या मुंबई इंडियंस को हराकर दिल्ली कैपिटल्स जीतेगी अपना पहला टाइटल? यहां जानिए फाइनल मुकाबले में कैसी रहेगी पिच!

आज विमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच होगा। दोनों टीमें आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
क्या मुंबई इंडियंस को हराकर दिल्ली कैपिटल्स जीतेगी अपना पहला टाइटल? यहां जानिए फाइनल मुकाबले में कैसी रहेगी पिच!

विमेंस प्रीमियर लीग 2025 में आज अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। आज मौजूदा टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने होगी। एक तरफ हरमनप्रीत कौर तो दूसरी ओर मैग लैनिंग। दोनों ही टीमों ने अब तक इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है, यही वजह है कि दोनों टीमें सीजन का फाइनल मुकाबला खेल रही हैं। बता दें कि 2023 के विमेंस प्रीमियर लीग में भी मुंबई और दिल्ली की टीम के बीच ही फाइनल मुकाबला खेला गया था।

वहीं, अब 2 साल बाद एक बार फिर ऐसा ही फाइनल मुकाबला विमेंस प्रीमियर लीग में देखने को मिलेगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम एकमात्र ऐसी टीम है जो विमेंस प्रीमियर लीग के तीनों फाइनल में पहुंची है, जबकि मुंबई की टीम अपना दूसरा फाइनल खेलेगी।

कैसी रहेगी फाइनल मुकाबले में पिच?

आज के फाइनल मुकाबले पर नजर डालें तो यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। मैदान की पिच पर नजर डालें तो यह ज्यादातर समय बल्लेबाजों को फायदा देती है। अब तक इस सीजन यहां तीन मुकाबले खेले गए हैं, जिनका औसत स्कोर 197 रन रहा है। इस मैदान पर अब तक तीनों बार पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। ऐसे में आज जो टीम टॉस जीतेगी, वह पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय ले सकती है। बाद में बल्लेबाजी करना और लक्ष्य का पीछा करना टीमों के लिए मुश्किल साबित हो सकता है। मुंबई और दिल्ली की टीमों के बीच यह मुकाबला हाई-स्कोरिंग हो सकता है। हालांकि, यह देखना बेहद दिलचस्प रहेगा कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विपक्षी टीम को क्या टारगेट देती है।

दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अब तक दोनों टीमें विमेंस प्रीमियर लीग के टूर्नामेंट में सात बार आमने-सामने हो चुकी हैं। इनमें से चार बार दिल्ली की टीम ने मैच जीता है, जबकि तीन बार मुंबई की टीम को कामयाबी मिली है। मौजूदा सीजन की बात करें तो विमेंस प्रीमियर लीग 2025 में अब तक दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुई हैं और दोनों ही मैचों में दिल्ली की टीम ने मुंबई को हराया है। मुंबई की टीम पर हमेशा से दिल्ली की टीम भारी रही है। ऐसे में 2025 का यह खिताब दिल्ली की टीम जीत सकती है। दिल्ली की टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, लेकिन हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस भी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है, जिसके चलते मुंबई की टीम भी खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews