आईपीएल 2025 में नए मुख्य कोच के साथ नजर आएगी दिल्ली कैपिटल्स, सौरव गांगुली नहीं होंगे अब टीम का हिस्सा

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स एक बड़े बदलाव के साथ उतरने जा रही है। दरअसल इसकी चर्चा पहले से की जा रही थी। वहीं अब टीम ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सौरव गांगुली की जगह एक नए हेड कोच का नाम टीम में जोड़ा है। जानिए किसे यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
आईपीएल 2025 में नए मुख्य कोच के साथ नजर आएगी दिल्ली कैपिटल्स, सौरव गांगुली नहीं होंगे अब टीम का हिस्सा

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। इस मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमें अपने मैनेजमेंट को पूरा करने में जुट गई है। दरअसल टीमों को बड़ा फैसला लेते हुए अपने मजबूत प्लेयर्स को रिटेन करना है। ऐसे में कई टीमों के आगे बड़ी दुविधा है क्योंकि यदि वे कम प्लेयर्स को रिटेन करती हैं तो टीम को बड़े प्लेयर्स को रिलीज करना पड़ सकता है। वहीं अब आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स अपने नए मुख्य कोच के साथ दिखाई देगी।

दरअसल अब सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच के रूप में नजर नहीं आएंगे। टीम ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने नए मुख्य कोच के रूप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर हेमांग बदानी को चुना है। इसके साथ ही अब वेणुगोपाल राव टीम के निदेशक रहेंगे।

जानिए कौन है हेमांग बदानी (IPL 2025)?

47 वर्षीय हेमांग बदानी पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं। बदानी ने भारत के लिए चार टेस्ट और 40 वनडे मैच खेले मैं। इसके साथ ही उन्हें विभिन्न क्रिकेट लीग में कोचिंग का अनुभव भी प्राप्त है। दरअसल हेमांग बदानी ने 2021 से 2023 तक सनराइजर्स हैदराबाद के साथ फील्डिंग कोच और बल्लेबाजी कोच के रूप में काम किया है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह एक शानदार निर्णय हो सकता है। जानकारी दे दें कि लंका प्रीमियर लीग में हेमांग बदानी ने जाफना किंग्स को खिताब दिलवाया था। वहीं इस चयन के बाद बदानी ने कहा कि, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है और मुझ पर भरोसा करने के लिए टीम के मालिकों का आभारी हूं।’’

वेणुगोपाल राव होंगे टीम के नए निदेशक

वहीं इसके साथ ही एक और बड़ा फैसला लेते हुए टीम ने वेणुगोपाल राव को टीम का निदेशक चुना है। वेणुगोपाल राव ने भारत के लिए 16 वनडे मैच खेले हैं। इसके साथ ही 2009 में आईपीएल जीतने वाली डेक्कन चार्जर्स टीम का हिस्सा भी वेणुगोपाल राव रह चुके हैं। वहीं इसे लेकर राव का कहना है कि, ‘‘फ्रेंचाइजी के साथ मेरा जुड़ाव लंबे समय से है और मैं इस भूमिका की पेशकश करने के लिए टीम के मालिकों द्वारा दिखाये भरोसे के लिए आभारी हूं।” हालांकि अब यह देखना होगा की टीम 2025 में कैसा प्रदर्शन करती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews