IND vs ENG: धर्मशाला में भारत-इंग्लैंड के बीच 5वे टेस्ट मैच के चलते फ्लाइट्स के टिकट हुए महंगे, धर्मशाला-दिल्ली फ्लाइट का टिकट 36 हजार पहुंचा

IND vs ENG: धर्मशाला में भारत-इंग्लैंड के बीच 5वे टेस्ट मैच के चलते फ्लाइट्स के टिकट हुए महंगे, धर्मशाला-दिल्ली फ्लाइट का टिकट 36 हजार पहुंचा

IND vs ENG: दरअसल इस मैच की वजह से धर्मशाला में टूरिज्म कारोबार में बढ़ोतरी हो रही है, जानकारी के अनुसार मार्च महीने के ऑफ-सीजन में होने के बावजूद धर्मशाला में काफी लोग पहुंच रहे है दरअसल इस मैच का होटल्स की बुकिंग्स पर खासा प्रभाव हो रहा है।

दिल्ली-धर्मशाला फ्लाइट्स के टिकट महंगे

दरअसल धर्मशाला के लिए दिल्ली से फ्लाइट्स के टिकट भी 5 गुना तक महंगे हो गए हैं। वैसे तो इस रूट के सामान्य तौर पर एयर टिकट 3,700 रुपए से साढ़े 13 हजार रुपए के होते है, लेकिन 6 मार्च को दिल्ली-धर्मशाला के बीच ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल पर इंडिगो एयरलाइन की टिकट का रेट 19,974 रुपए दिखाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार धर्मशाला से दिल्ली की स्पाइस जेट फ्लाइट का टिकट भी 35,938 रुपए का हो गया है।

फ्लाइट्स की संख्या को भी बढ़ा दिया गया है:

क्रिकेट प्रेमियों के आगमन को देखते हुए, एयरलाइंस कंपनियों ने धर्मशाला के लिए अपनी फ्लाइट्स की संख्या को भी बढ़ा दिया है। जानकारी के मुताबिक पहले ही 10 दिन के लिए रूटीन में इंडिगो ने अपनी 2 फ्लाइट्स के अलावा अब एक और एक्स्ट्रा फ्लाइट का शेड्यूल भी जारी किया है। दरअसल आपको ता दें की 7 से 11 मार्च तक चलने वाले टेस्ट मैच के दौरान स्पाइस जेट भी दो एक्स्ट्रा फ्लाइट ऑपरेट करने वाली है।

वहीं एलायंस एयर के चार्टर्ड विमान भी धर्मशाला के गग्गल एयरपोर्ट पर उतरने वाले है। जानकारी के अनुसार मैच के दौरान गग्गल एयरपोर्ट पर डेली उतरने वाले विमानों की संख्या 5 से अधिक पहुंच जाएगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews