इस खिलाडी के चलते मिस हो सकती थी भारतीय टीम की फ्लाइट, कप्तान रोहित शर्मा भी हुए इस युवा खिलाडी पर ग़ुस्सा!

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन में तीसरा टेस्ट मैच खेलने वाली है। इसके लिए भारतीय टीम एडिलेड से ब्रिस्बेन के लिए रवाना हो चुकी है। भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी सभी टेस्ट मैच जीतने जरूरी है।
इस खिलाडी के चलते मिस हो सकती थी भारतीय टीम की फ्लाइट, कप्तान रोहित शर्मा भी हुए इस युवा खिलाडी पर ग़ुस्सा!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। इसका तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से ब्रिसबेन के मैदान पर खेला जाएगा। जिसके चलते बुधवार को भारतीय टीम ब्रिस्बेन के लिए एडिलेड से रवाना हो गई। वहीं इस दौरान भारतीय कप्तान एक युवा खिलाड़ी पर गुस्सा हो गए। दरअसल इस युवा खिलाड़ी की एक छोटी सी गलती के चलते भारतीय टीम की फ्लाइट मिस हो सकती थी। जिस वजह से रोहित शर्मा इस युवा खिलाड़ी पर गुस्सा हुए हैं।

बता दें कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेलने वाली है। जिसके दो टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। पहले मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हरा दिया था। जबकि दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से करारी मात दी थी।

एडिलेड से ब्रिस्बेन के लिए रवाना हुई भारतीय टीम

रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम सुबह 10:05 बजे के समय पर एडिलेड से ब्रिस्बेन के लिए रवाना हुई थी। भारतीय टीम को एयरपोर्ट पहुंचने के लिए एडिलेड की होटल से सुबह 8:00 निकलना था। लेकिन इस दौरान एक युवा खिलाड़ी से बड़ी गलती हो गई। दरअसल टीम के बाकी सदस्य और सपोर्ट स्टाफ बस में सवार हो चुके थे। जबकि एक युवा खिलाड़ी बस में सवार होने में लेट हो गया। इसके साथ ही नीतीश रेड्डी बस में सवार होने के बाद दोबारा बस से बाहर निकल गए। दरअसल वह होटल में अपना कुछ सामान भूल गए थे। नीतीश रेड्डी की से गलती के चलते भारतीय टीम की बस 10 मिनट लेट हो गई।

जानिए कौन है वह खिलाडी?

वही इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ अधिकारियों से बात की और बाद में बस को रवाना कर दिया गया। लेकिन बस निकल जाने के बाद यशस्वी जयसवाल सिक्योरिटी ऑफिसर के साथ होटल से बाहर आते हुए दिखाई दिए। इसके बाद यशस्वी जयसवाल और अंशुमन उपाध्याय को अन्य गाड़ी से एयरपोर्ट भेजा गया। हालांकि भारतीय टीम की फ्लाइट लेट नहीं हुई और भारतीय टीम में ब्रिस्बेन के लिए सही समय पर निकल गई। लेकिन यशस्वी जायसवाल की इस गलती पर रोहित शर्मा ग़ुस्सा हो गए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews