Duleep Trophy का शानदार आगाज, दूसरे दिन भी 146 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है मुशीर खान, यहां जानें मैच का स्कोर

दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) का शानदार आगाज हो चुका है। वहीं इसी के साथ भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत भी हो चुकी है। इस खबर में जानिए अभी तक दोनों मैचों का पूरा हाल।
Duleep Trophy का शानदार आगाज, दूसरे दिन भी 146 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है मुशीर खान, यहां जानें मैच का स्कोर

भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन की शानदार शुरुआत दलीप ट्रॉफी 2024 (Duleep Trophy) के साथ हो चुकी है। दरअसल पहले दिन यानी 5 सितंबर को दो रोमांचक मुकाबले शुरू हुए, जिनमें से एक बेंगलुरु में इंडिया बी और इंडिया ए के बीच खेला जा रहा है, जबकि दूसरा मैच अनंतपुर में इंडिया सी और इंडिया डी के बीच खेला जा रहा है।

दरअसल पहले दिन बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में इंडिया बी के बल्लेबाज मुशीर खान ने शानदार शतक जड़कर अपनी टीम को मज़बूत स्थिति में ला दिया है। वहीं दूसरी ओर, अनंतपुर में हुए मैच में इंडिया डी की टीम सिर्फ 164 रन पर सिमट गई। बता दें कि इस बार टूर्नामेंट में कुल चार टीमें हिस्सा ले रही हैं, और इसका फॉर्मेट भी इस सीजन बदला गया है।

इंडिया बी बनाम इंडिया ए: मुशीर खान का शानदार शतक

वहीं बेंगलुरु में चल रहे मुकाबले में इंडिया बी के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने टीम की अगुवाई की। जानकारी के मुताबिक पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंडिया बी ने 7 विकेट खोकर 202 रन बनाए थे। इस दौरान युवा बल्लेबाज मुशीर खान ने शानदार शतक लगाकर टीम को संभाला। उन्होंने 227 गेंदों पर 105 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल थे। मुशीर नाबाद रहते हुए नवदीप सैनी के साथ मिलकर 8वें विकेट के लिए एक महत्वपूर्ण शतकीय साझेदारी कर रहे थे। वहीं दूसरे दिन के खेल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुशीर खान और नवदीप सैनी ने टीम को 260 रन के स्कोर पर पहुंचा दिया। बता दें कि मुशीर खान 145 रन बनाकर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे थे वहीं उनके साथ नवदीप सैनी 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

इंडिया सी Vs इंडिया डी : इंडिया डी की बेहद खराब शुरुआत

जबकि अनंतपुर में खेले जा रहे मुकाबले में इंडिया डी की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के बल्लेबाज इंडिया सी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए। वहीं पूरी टीम सिर्फ 164 रन पर सिमट गई। हालांकि, अक्षर पटेल ने टीम को संभाला और टीम के लिए शानदार अर्धशतक लगाते हुए 86 रन बनाए। अक्षर की इस पारी के साथ ही टीम को 150 के पार पहुंचाया। वहीं उनकी इस पारी के बावजूद बाकी बल्लेबाज संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। जानकारी के अनुसार कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 9 रन बना सके, जबकि यश दुबे ने 10 रन और अथर्व तायड़े ने 4 रन का ही योगदान दिया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews