भारत से मिली करारी हार के बाद बोले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर, कहा – ‘भारतीय टीम बेहद आक्रामक टीम’

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। वहीं, इस हार के बाद जोस बटलर ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ की है।
भारत से मिली करारी हार के बाद बोले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर, कहा - 'भारतीय टीम बेहद आक्रामक टीम'

बुधवार को भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की। भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया। इस हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ की। दरअसल, जोस बटलर ने कहा कि भारत के सामने खेलना सम्मान की बात है।

जोस बटलर ने कहा कि भारतीय टीम एक आक्रामक टीम है, जो मैदान पर उतरती है तो आक्रामक रूप से खेलती है और बड़ा स्कोर बनाती है। हम भी मैच में आक्रामक खेलना चाहते हैं। हमें हर मैदान के हिसाब से आकलन करना होगा।

मैच से पहले क्या बोले जोस बटलर?

दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इसके बाद जोस बटलर ने कहा कि यह पिच बेहद शानदार नजर आ रही है। हमें इस पिच पर आक्रामक खेलना होगा। यह मैदान बेहद खूबसूरत है और भारत के खिलाफ खेलना सम्मान की बात है। मुझे आशा है कि यह मुकाबला बेहद रोमांचक होगा।

मैच के बाद क्या बोले इंग्लैंड के कप्तान?

वहीं, मैच के बाद जोस बटलर ने कहा कि ‘यह सीरीज बेहद शानदार होने वाली है। भारत एक ऐसी टीम है जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी में भरपूर है। यह सीरीज चुनौतीपूर्ण रहेगी। हमें हर मैदान की परिस्थितियों का आकलन करना होगा और उसके हिसाब से खेलना होगा।’ बता दें कि जोस बटलर ने इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 44 गेंदों में 154.55 की स्ट्राइक रेट से 68 रन की पारी खेली। हालांकि, इंग्लैंड की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। इंग्लैंड 20 ओवर में मात्र 132 रन पर सिमट गई, जिसे भारतीय टीम ने मात्र 12.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews