भारत के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, तीन नए खिलाड़ी हुए शामिल

England Squad For india test series

England Squad For India test series: भारत और इंग्लैंड के बीच 2024 में जनवरी महीने में खेले जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान कर दिया गया है। जहां इंग्लैंड के टीम की कमान बेन स्टोक्स के हाथों में सौंपी गई है। पांचों टेस्ट मैचों की सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। फिलहाल अभी तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया गया है।

तीन नए खिलाड़ी स्क्वॉड में शामिल

भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में तीन नए खिलाड़ियों के नाम का भी ऐलान किया है, जो कि अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। जिनमें से शोएब बशीर, गस एटकिंसन और टॉम हार्टली के नाम शामिल हैं।

ये है इंग्लैंड की पूरी टीम

भारत के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों का ऐलान किया गया है-

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड खिलाड़ी शामिल हैं।

ये है पूरा शेड्यूल

  • पहला टेस्ट मैच- 25 से 29 जनवरी- हैदराबाद
  • दूसरा टेस्ट मैच- 2 से 6 फरवरी- विशाखापट्टनम
  • तीसरा टेस्ट मैच- 15 से 19 फरवरी- राजकोट
  • चौथा टेस्ट मैच- 23 से 27 फरवरी- रांची
  • पांचवां टेस्ट मैच- 7 से 11 मार्च- धर्मशाला
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews