इंग्लैंड-वेस्टइंडीज वनडे में ट्रैफिक बना विलेन, खिलाड़ी साइकिल से पहुंचे स्टेडियम, जानिए पूरा मामला

लंदन के ट्रैफिक जाम ने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे में टॉस में देरी करवा दी। दरअसल इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी तो लोकल होने का फायदा उठाकर साइकिल से स्टेडियम पहुंचे, जबकि वेस्टइंडीज की टीम बस में ही फंसी रही। आखिरकार टॉस तय समय से 40 मिनट बाद हुआ।
England-West Indies ODI

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाना था, लेकिन मुकाबले की शुरुआत ही तय समय पर नहीं हो सकी। दरअसल इसकी वजह थी लंदन की सड़कों पर लगा भारी ट्रैफिक जाम, जिसमें दोनों टीमों की बसें फंस गईं। स्थिति तब और दिलचस्प हो गई जब इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी रास्ते में ही बस से उतरकर साइकिल के जरिए स्टेडियम पहुंचने लगे ताकि वॉर्मअप का समय बचाया जा सके।

दरअसल इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ियों ने दिखाया कि अपने घरेलू हालात का कैसे फायदा उठाया जाता है। जब ट्रैफिक में बसें फंसीं, तो कुछ खिलाड़ी बिना देर किए साइकिल उठाकर ओवल की ओर चल पड़े। नतीजा यह रहा कि इंग्लैंड के अधिकतर खिलाड़ी वॉर्मअप के समय तक स्टेडियम में मौजूद थे। इसके उलट वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जाम में ही फंसे रहे और मैच से ठीक दस मिनट पहले ग्राउंड पर पहुंचे। वहीं उनके होटल और स्टेडियम के बीच करीब 5 किलोमीटर की दूरी थी, लेकिन ऑप्शन की कमी के चलते उन्हें बस में ही रहना पड़ा।

टॉस में देरी भी हुई

दरअसल जैसे ही टॉस की घड़ी नजदीक आई, दर्शकों को इंतजार करना पड़ा। टॉस लगभग 40 मिनट देरी से हुआ, और इसके पीछे कोई तकनीकी खराबी या बारिश नहीं थी, बल्कि सिर्फ ट्रैफिक जिम्मेदार था। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप से जब इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, “हमें पैदल ही आ जाना चाहिए था।” ये लाइन सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है। टॉस में इंग्लैंड ने जीत हासिल की और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 251 रनों का टारगेट दिया था दरअसल मैच के ओवर घटाकर 40 कर दिए गए थे। वहीं इंग्लैंड की टीम ने DLS मेथड से यह मैच 7 विकेट से जीत लिया।

इंग्लैंड ने किया क्लीन स्वीप

तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में इंग्लैंड ने 3-0 की अजेय जीत हासिल की है। पहले मैच में उन्होंने 238 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मुकाबले में 3 विकेट से जीत हासिल की। इस सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा जो रूट की हो रही है, जिन्होंने केवल तीन मैचों में 267 रन बना डाले हैं। वहीं गेंदबाजी में साकिब महमूद ने आठ विकेट लेकर खुद को साबित किया है। तीसरे वनडे में मौसम ने साथ नहीं दिया, हालांकि नियमों के अनुसार इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर सीरीज को क्लीन स्वीप कर दिया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews