इंग्लैंड की मशहूर महिला क्रिकेटर्स कैथरीन ब्रन्ट और नट साइवर ने रचाई एक-दूसरे से शादी

इंग्लैंड की मशहूर महिला क्रिकेटर्स कैथरीन ब्रन्ट और नट साइवर ने रचाई एक-दूसरे से शादी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। न्यूजीलैंड में आयोजित होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप 2022 में एहम भूमिका निभाने वाली खिलाड़ी कैथरीन ब्रन्ट और नट साइवर (Katherine Brunt and Nut Sciver)  ने एक दूसरे से शादी कर ली है। दोनों ने 29 मई को ही शादी रचा ली। शादी से पहले दोनों महिलायें 5 साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी और इतने सालों बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया है।

यह भी पढ़े… MP Tourism: पेड़ों पर बने टेंट पर बैठ ले सकते हैं आप प्राकृतिक सौन्दर्य का मजा, जाने कैसे और कहाँ

हालांकि इससे पहले 2020 में इनकी शादी की खबरें आई थी लेकिन पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के कारण उन्हें शादी का प्लान स्थगित करना पड़ा। बता दें की 2019 में ही दोनों ने सगाई रचा ली थी। ब्रॉडकास्टर इसा गुहा ने अपने इंस्टाग्राम पर दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। दोनों से पहले कई महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी आपस में शादी की है।

यह भी पढ़े… Realme GT Neo 3T इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कन्फर्म, जाने तारीख और कीमत

बात तस्वीरों की करे तो दोनों ही ब्राइड दिखने में काफी खूबसूरत लग रही। फोटो के साथ गुहा ने लिखा, ” प्राउड, लव यू नट साइवर और कैथरीन ब्रंट” कमेन्ट में फैंस ने भी दोनों को जमकर शादी की बधाइयाँ दी। बता दें की 2017 में वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने मैच में 369 रन बनाए थे और सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हुई थी। 

View this post on Instagram

A post shared by Isa Guha (@isaguha)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews