फैंस को पसंद नहीं आया Rohit Sharma का रवैया, वीडियो पर जमकर निकाला गुस्सा

फैंस को पसंद नहीं आया Rohit Sharma का रवैया, वीडियो पर जमकर निकाला गुस्सा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पिछले कुछ समय से इंडियन क्रिकेट टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी कप्तानी फैंस को अब रास नहीं आ रही है. सोशल मीडिया पर इस वक्त बुधवार को हुए एक मैच का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रोहित शर्मा बॉलर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को इग्नोर करते दिखाई दे रहे हैं, जो फैंस को पसंद नहीं आया है.

बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ भारत का मुकाबला था। मैच में आखिरी ओवर अर्शदीप को सौंपा गया था और श्रीलंका को जीत के लिए 7 रनों की जरूरत थी। अर्शदीप ओवर के दौरान रोहित शर्मा के पास कुछ बात करने के लिए गए, लेकिन उन्होंने बिना बात सुने ही वहां से चला जाना ठीक समझा। रोहित शर्मा का यह रवैया फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया है और उन्होंने रोहित को घमंडी करार दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि कप्तान होने के नाते युवा खिलाड़ी की बात का जवाब रोहित को देना चाहिए था। अगर आप मैदान में एक युवा खिलाड़ी की नहीं सुन रहे हैं और ड्रेसिंग रूम में उसे गले लगा रहे हैं, तो यह चीज कोई काम की नहीं है।

Must Read- Mandi Bhav: सोयाबीन के दाम में हुई गिरावट, देखें 7 सितंबर 2022 का मंडी भाव

रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप के सुपर 4 में उतरी टीम को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में भी टॉस हारने के बाद भारत को पहले बल्लेबाजी मिली थी, जिसमें टीम ने 173 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे श्रीलंका ने 19 ओवर 5 बॉल में हासिल कर लिया था।

हालांकि, अभी भी एक मौका है जिसके चलते भारत फाइनल तक पहुंच सकता है। भारत को अफगानिस्तान के लिए जीत की दुआ करनी होगी। क्योंकि, अगर पाकिस्तान मैच जीत जाता है तो अफगानिस्तान और भारत दोनों ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे। इसी के साथ भारत को अफगानिस्तान को भी मात देनी होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews