दिलीप ट्रॉफी की चार टीमों का हुआ एलान, गिल-अय्यर बनें कप्तान, इस टीम में होंगे केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव

दिलीप ट्रॉफी का 2024 संस्करण 5 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। दरअसल इस टूर्नामेंट को फर्स्ट क्लास क्रिकेट का महाकुंभ भी कह सकते हैं। इसमें भारतीय क्रिकेट के कई बड़े सितारे शामिल हो रहे हैं।
दिलीप ट्रॉफी की चार टीमों का हुआ एलान, गिल-अय्यर बनें कप्तान, इस टीम में होंगे केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव

भारतीय घरेलू क्रिकेट के चर्चित टूर्नामेंट दिलीप ट्रॉफी 2024 के लिए चारों टीमों का चयन हो चुका है, और इस बार कई बड़े नाम इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस बार दिलीप ट्रॉफी के फॉर्मेट में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिससे इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा और भी रोमांचक हो गई है।

बता दें कि इस साल दिलीप ट्रॉफी के लिए जोनल फॉर्मेट को बदलकर चार टीमों का गठन किया गया है, जिनके नाम हैं: इंडिया-ए, इंडिया-बी, इंडिया-सी, और इंडिया-डी। इन टीमों में देश के कई शीर्ष क्रिकेट खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। जानकारी के अनुसार शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं इसके अलावा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद सिराज, और ईशान किशन जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में अपने खेल का हुनर दिखाते हुए नजर आएंगे।

बुमराह को दिया गया आराम

वहीं इसके साथ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस टूर्नामेंट से आराम दिया गया है। दरअसल चयन समिति बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए उनके चयन पर विचार करेगी। हालांकि बुमराह की फिटनेस और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम दिया गया है, ताकि वे आगामी महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए पूरी तरह से तैयार रह सकें।

दिलीप ट्रॉफी 2024 की चार टीमें इस प्रकार है:

इंडिया-ए- शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, आवेश खान, विदवथ कवरप्पा, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, कुमार कुशाग्र और शास्वत रावत.

इंडिया-बी- अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, बी इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, उमरान मलिक, विशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीसन (विकेटकीपर).

इंडिया-सी- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, हिमांशु चौहान, बी इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), उमरान मलिक, विशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर) और संदीप वॉरियर.

इंडिया-डी- श्रेयस अय्यर (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, यश दुबे, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, यश दुबे और सौरभ कुमार.

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews