IPL Records: हार-जीत से लेकर चौके-छक्के तक इंडियन प्रीमियर लीग में बने कई रिकॉर्ड्स, कुछ को तोड़ना नहीं है आसान

IPL Records

IPL Records: आज से आईपीएल 2024 की शुरुआत होने जा रही है। एक बार फिर बल्लेबाज और गेंदबाज मैदान पर अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरते हुए दिखाई देने वाले हैं। यह आईपीएल का 17वां सीजन है और इसके पहले हुए 16 सीजन में कई सारे रिकॉर्ड्स बने हैं। जिसने क्रिकेट प्रेमियों को काफी उत्साहित किया है। चलिए आज हम आपको कुछ शानदार रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं।

आईपीएल विनर

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दो ऐसी टीम हैं, जिन्होंने अब तक सबसे ज्यादा बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। दोनों 5 बार ये खिताब जीत चुके हैं।

सबसे ज्यादा मैच और जीत

मुंबई इंडियंस एक ऐसी टीम है जिसने आईपीएल लीग में अब तक 247 मैच खेले हैं और यह किसी अन्य टीम के आंकड़े के मुकाबले सबसे ज्यादा है। सिर्फ मैच ही नहीं बल्कि जीत के मामले में भी मुंबई इंडियंस आगे है क्योंकि इस टीम में 138 से ज्यादा मैच जीते हैं।

सबसे ज्यादा रन

सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम की बात करें तो आरसीबी यानी कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ 263 रन बनाए थे। यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा है।

सबसे ज्यादा विकेट

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टीम की बात करें तो यह भी मुंबई इंडियंस है और पावर प्ले में इस टीम ने 365 से ज्यादा विकेट लिए हैं।

पावरप्ले का बड़ा स्कोर

पावर प्ले के सबसे बड़े स्कोर की बात करें तो यह केकेआर के नाम है, जिसमें उन्होंने 105 रन बनाए थे।

सबसे ज्यादा शतक

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 17 शतक लगाए हैं जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

सबसे ज्यादा अर्धशतक

सबसे ज्यादा अर्धशतक भी आरसीबी के खिलाड़ियों ने ही लगाए हैं। वह 213 बार 50 से ज्यादा स्कोर बना चुके हैं।

हैट्रिक पर हैट्रिक

अमित मिश्रा एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम हैट्रिक बनाने का रिकॉर्ड है। साल 2008, 2011 और 2013 में उन्होंने हैट्रिक बनाई। यह एक ऐसा खेल है जिसमें हैट्रिक मिल पाना बहुत मुश्किल काम होता है। लेकिन आईपीएल के इतिहास में 15 गेंदबाज हैट्रिक ले चुके हैं। अमित मिश्रा इन सब में सबसे आगे हैं।

सबसे ज्यादा छक्के

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम मुंबई इंडियंस रही है इन्होंने 1548 छक्के लगाए हैं।

सबसे ज्यादा चौके

सबसे ज्यादा चौके लगाने में भी मुंबई इंडियंस का नाम है। इस टीम ने लगभग 3418 चौके लगाए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews