ये कैसे हो गया? ऐसा रन आउट तो आपने भी नहीं देखा होगा! अंपायर और विकेटकीपर हंसी से हुए लोटपोट

इंग्लैंड के एक क्लब क्रिकेट मैच में ऐसा रन आउट हुआ जिसे देखकर हर कोई ठहाके लगाने लगा है। दरअसल नॉन-स्ट्राइकर की फूटी हुई किस्मत से सभी हैरान रह गए हैं। रन आउट के इस पूरे सीन ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। वीडियो में अंपायर की हंसी तक नहीं रुकी और विकेटकीपर तो जमीन पर लेट गया।
cricket run out

क्रिकेट के मैदान पर हर दिन कुछ न कुछ नया होता है, लेकिन इंग्लैंड के क्लब क्रिकेट में जो रन आउट हुआ, उसने सबको चौंका दिया और हंसी से बेहाल कर दिया है। दरअसल यह मामला एक नार्मल शॉट पर छूटी कैच का है लेकिन नॉन-स्ट्राइकर की किस्मत इतनी ख़राब रही कि वो इस तरीके से आउट हो गया। वीडियो इतना वायरल हुआ कि लोग बार-बार देख रहे हैं कि आखिर ये कैसे हो गया।

दरअसल यह मजेदार घटना इंग्लैंड के एक क्लब क्रिकेट मैच की है, जिसमें बल्लेबाज पटेल क्रीज पर मौजूद थे। बॉलिंग एंड से दाएं हाथ के स्पिनर एस बंपस ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाली, जिसे बल्लेबाज ने लेग साइड में खेलने की कोशिश की लेकिन मिस हिट हो गया। गेंद हवा में गई और दो फील्डर जो कि एक मिड ऑन और दूसरा कवर पर थे कैच के लिए दौड़े। दोनों के बीच टक्कर तो नहीं हुई, लेकिन तालमेल की कमी से कैच छूट गया।

जानिए कैसे हुआ यह रनआउट

वहीं इतना देखकर नॉन-स्ट्राइकर रन लेने के लिए दौड़ पड़ा। जैसे ही उसने दूसरे छोर की ओर दौड़ लगाई, कैच छोड़ने वाले फील्डर में से एक ने गेंद पकड़ने की कोशिश की लेकिन गेंद उसके पैर से टकराकर सीधा स्टंप्स पर जा लगी। और बस! बिना गेंद थ्रो किए ही नॉन-स्ट्राइकर रन आउट हो गया। अंपायर हंसी रोक नहीं पाए और जोर-जोर से हंसते हुए पीछे हट गए। वहीं विकेटकीपर तो हंसी से लोटपोट होकर जमीन पर लेट गया। दरअसल इस नजारे को जिसने भी देखा, वो अपनी हंसी नहीं रोक पाया।

क्रिकेट में ऐसे रन आउट बेहद कम

दरअसल क्रिकेट इतिहास में कई अनोखे रन आउट हुए हैं, लेकिन यह मामला सबसे मजेदार में से एक है। इस रन आउट में न तो फील्डर ने थ्रो मारा, न विकेटकीपर ने गेंद पकड़ी सिर्फ फील्डर के पैर से गेंद लगकर स्टंप गिरा और बल्लेबाज आउट हो गया। हालांकि इससे पहले भी कुछ अजीब रन आउट देखे जा चुके हैं जैसे 2019 के IPL में केएल राहुल का रन आउट जब गेंदबाज के हाथ से छूकर गेंद नॉन-स्ट्राइकर के स्टंप पर लग गई थी। रविचंद्रन अश्विन के द्वारा किया गया रन आउट भी खूब चर्चा में रहा, जब उन्होंने बिना गेंद डाले नॉन-स्ट्राइकर को रन आउट कर दिया। लेकिन इंग्लैंड के इस क्लब मैच वाला रन आउट इन सबसे हटकर है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews