साथ में नजर आए एमएस धोनी और गौतम गंभीर, यह तस्वीर हो रही जमकर वायरल, जानिए क्या है वजह?

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर एक साथ एक पार्टी में नजर आए। इस दौरान दोनों ने खूब बातें कीं और पार्टी का मजा लिया, जिसकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। दरअसल, इस पार्टी में कई बड़े क्रिकेटर शामिल हुए थे।
साथ में नजर आए एमएस धोनी और गौतम गंभीर, यह तस्वीर हो रही जमकर वायरल, जानिए क्या है वजह?

हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी। यह सीरीज दो-दो की बराबरी पर खत्म हुई थी। हालांकि इस सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी। वहीं अब सभी खिलाड़ी और मैनेजमेंट के साथ-साथ हेड कोच भी भारत लौट चुके हैं। हाल ही में टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। दरअसल, उन्हें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ देखा गया है।

इस तस्वीर की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि कई बार गौतम गंभीर अप्रत्यक्ष तरीके से एमएस धोनी के खिलाफ बोल चुके हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर यह बहस देखने को मिलती है कि गौतम गंभीर और धोनी के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं और गौतम गंभीर को टीम से बाहर करने में महेंद्र सिंह धोनी का हाथ रहा है।

क्यों हो रही इस तस्वीर की चर्चा?

हालांकि अब गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी की यह तस्वीर साफ कर देती है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच दोस्ती है। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को 2011 वर्ल्ड कप में शानदार कप्तानी के दम पर आईसीसी ट्रॉफी जिताई थी। न सिर्फ 2011 बल्कि 2007 और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जैसी आईसीसी ट्रॉफियां भी जीतीं। वहीं 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में गौतम गंभीर ने 97 रनों की अहम पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी। गौतम गंभीर अक्सर कहते हैं कि वर्ल्ड कप जीतने में पूरी टीम की मेहनत रही है, किसी भी एक खिलाड़ी को श्रेय नहीं दिया जा सकता।

इस विषय पर कभी नहीं बोले एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी की ओर से कभी भी इस विषय पर कोई बयान नहीं आया। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को काफी समय पहले ही अलविदा कह दिया था, लेकिन वह अब भी आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। धोनी और गंभीर ने लंबे समय तक साथ में क्रिकेट खेला है, लेकिन अब दोनों की मुलाकातें बेहद कम होती हैं। हाल ही में दोनों खिलाड़ी हर्ष सांघवी के भाई की शादी के फंक्शन में उपस्थित हुए थे, जहां दोनों की मुलाकात हुई और उन्हें पार्टी का आनंद लेते हुए देखा गया। बता दें कि इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, हरभजन सिंह और पार्थिव पटेल जैसे खिलाड़ी भी शादी में नजर आए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews