तुम हमें नहीं बताओगे हमें क्या करना है…. पिच क्यूरेटर पर क्यों भड़क गए भारतीय टीम के हेड कोच गंभीर? जानिए

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। वहीं मंगलवार को ग्राउंड के पिच क्यूरेटर और टीम इंडिया के हेड कोच के बीच तीखी बहस देखने को मिली। अब इन दोनों की यह बहस एक बड़ा मुद्दा बनता हुआ दिखाई दे रहा है।
तुम हमें नहीं बताओगे हमें क्या करना है…. पिच क्यूरेटर पर क्यों भड़क गए भारतीय टीम के हेड कोच गंभीर? जानिए

भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में अब तक चार मुकाबले खेले जा चुके हैं। बता दें कि दो टेस्ट मैच में इंग्लैंड को जीत मिली है, जबकि एक टेस्ट मैच भारत ने जीता है। वहीं एक टेस्ट मैच दोनों टीमों के बीच ड्रॉ रहा है। अब इस सीरीज का निर्णायक और पांचवां मुकाबला 31 जुलाई से ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इससे पहले ओवल क्रिकेट ग्राउंड के चीफ क्यूरेटर ली फॉर्टिस और भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के बीच तमाम लोगों के सामने तू-तू, मैं-मैं देखने को मिली।

वहीं अब क्यूरेटर ली फॉर्टिस ने इस मामले को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि गौतम गंभीर के साथ खुश रहना या नहीं, ये उनका काम नहीं है। बता दें कि गौतम गंभीर ने मैदान कर्मियों की ओर उंगली उठाकर यह कहा था कि तुम नहीं बताओगे हमें क्या करना है।

क्या है पूरा मामला?

भारतीय हेड कोच और क्यूरेटर के बीच हुई बहस में गौतम गंभीर ने कहा कि तुम लोग सिर्फ एक मैदान कर्मी हो और उससे ज्यादा कुछ नहीं। तुम हमें नहीं बताओगे कि हमें क्या करना है। हालांकि जब कोच गंभीर ने यह बात कही, तो क्यूरेटर ने कहा कि मुझे इस घटना की शिकायत दर्ज करानी होगी। बता दें कि क्यूरेटर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के अधीन काम कर रहे हैं। उन्हें ईसीबी के सर्वश्रेष्ठ मल्टी-डे पिचों को लेकर पुरस्कार भी मिल चुका है। हालांकि उनका स्वभाव थोड़ा गर्म होता है, जिससे उनके साथ काम करना किसी के लिए भी आसान नहीं होता।

दोनों टीमों के बीच खेली जा रही सीरीज पर नजर डाली जाए, तो अब तक इस सीरीज में चार मुकाबले खेले जा चुके हैं।

अब तक खेली गई सीरीज पर नजर डालें

पिछला मुकाबला मैनचेस्टर के ग्राउंड पर खेला गया था, जिसे भारत ने ड्रॉ करने में कामयाबी हासिल की थी। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने शानदार शतक जोड़े थे। वहीं अब दोनों टीमों के बीच पांचवां मुकाबला गुरुवार से लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। इससे पहले दोनों ही खेमों में टेंशन देखने को मिल सकती है। इसी को लेकर पिच क्यूरेटर फॉर्टिस का कहना है कि यह एक बड़ा मैच होने वाला है। गौतम गंभीर का खुश रहना या नहीं रहना मेरा काम नहीं है। मैं आज से पहले उनसे कभी नहीं मिला। आपने देख लिया कि वह सुबह कैसे थे, लेकिन कोई बात नहीं, मैं ठीक हूं। हमारे पास छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews