गौतम गंभीर ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए बढ़ा दिए कदम! IPL 2025 के दौरान करेंगे यह बड़ा काम

भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने चैंपियंस ट्रॉफी का बड़ा टूर्नामेंट जीतने के बाद अब आगे कदम बढ़ा दिए हैं और वर्ल्ड कप 2027 के बारे में प्लानिंग करना शुरू कर दिया है। इसके लिए हेड कोच गौतम गंभीर द्वारा बड़ा कदम उठाया जा सकता है।
गौतम गंभीर ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए बड़ा दिए कदम! IPL 2025 के दौरान करेंगे यह बड़ा काम

भारत ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया है। भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। इस जीत में भारत के हेड कोच गौतम गंभीर का बहुत बड़ा योगदान रहा है। दरअसल, टीम को पूरी तरह तैयार करना और सही दिशा देना का काम गौतम गंभीर ने बखूबी निभाया है। वहीं, अब भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, भारत को आने वाले समय में कई बड़े टूर्नामेंट खेलने हैं। इसी साल सितंबर में भारत एशिया कप का टूर्नामेंट भी खेलेगा।

हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद अब भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में हेड कोच गौतम गंभीर के पास आराम का पूरा मौका है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो गौतम गंभीर आराम के बारे में नहीं सोच रहे हैं और अब भारत की टीम के आने वाले मुकाबलों पर नजर बनाए हुए हैं।

इंडिया ए टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर जा सकते हैं

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले हेड कोच गौतम गंभीर इंडिया ए टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर जा सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो यह पहली बार होगा जब किसी विदेशी दौरे पर सीनियर टीम का कोच इंडिया ए टीम के साथ मौजूद रहेगा। दरअसल, इस समय इंडिया ए के पास कोई भी कोच उपलब्ध नहीं है। यही वजह है कि हेड कोच गौतम गंभीर टीम के साथ एक समीक्षक या फिर कोच के रूप में विदेशी दौरे पर जा सकते हैं।

अगले दो साल का रोडमैप तैयार करना शुरू कर दिया

हालांकि, इंडिया ए के कोच वीवीएस लक्ष्मण हैं, लेकिन इस समय वे नेशनल क्रिकेट अकादमी के हेड ऑफ क्रिकेट के पद को संभाल रहे हैं। ऐसे में उनका इंडिया ए के साथ जाना मुश्किल नजर आ रहा है। यही वजह है कि इंडिया ए के साथ गौतम गंभीर जा सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए गौतम गंभीर ने खुद बीसीसीआई के अधिकारियों से चर्चा की है। उन्होंने इंडिया ए टीम के साथ इंग्लैंड जाने की इच्छा जाहिर की है। उनका कहना है कि इससे उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों का भी आइडिया मिल जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, गौतम गंभीर ने अभी से अगले दो साल का रोडमैप तैयार करना शुरू कर दिया है। बता दें कि अगले दो साल के भीतर भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 और वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews