IPL 2024 Playoff Scenarios: प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली चौथी टीम बनी गुजरात टाइटंस, चेन्नई और बेंगलुरू में कड़ा मुकाबला

IPL 2024 Playoff Scenarios: आईपीएल 2024 में अब सभी टीमों के बीच कांटे की टक्कर है। इसी बीच शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम को बड़ा झटका लगा है। गिल की गुजरात टाइटंस आईपीएल प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली चौथी टीम बन गई है।
IPL 2024 Playoff Scenarios: प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली चौथी टीम बनी गुजरात टाइटंस, चेन्नई और बेंगलुरू में कड़ा मुकाबला

IPL 2024 Playoff Scenarios: आईपीएल 2024 में अब सभी टीमों के बीच प्लेऑफ में जाने की रेस है। वहीं बीते दिन गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा है। सोमवार को गुजरात टाइटंस का मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ था। जहां पर बारिश की वजह से मैच खेला नहीं गया बावजूद इसके गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। बता दें कि इससे पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में आइए जानते है बाकी की टीमों का हाल।

6 टीमों के बीच प्लेऑफ की रेस

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला बारिश होने की वजह से नहीं खेला गया। लेकिन प्वाइंट कम होने की वजह से गुजरात आईपीएल प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। इसी के साथ केकेआर 19 अंक लेकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वहीं, 6 टीमों के बीच में प्लेऑफ में जाने की रेस है। इन 6 टीमों में से राजस्थान रॉयल्स और सनराइसजर्स हैदराबाद अगर एक भी मुकाबला जीतती है तो वो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेंगी।

आज दिल्ली या लखनऊ की टीम का फैसला

आज का मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो की स्थिति है। इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वो प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी। वहीं, हारने वाली टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। बता दें कि एक तरफ लखनऊ की टीम है जिसके अभी दो मैच बाकी हैं वहीं, दूसरी ओर दिल्ली है जिसका ये आखिरी मैच है।

चेन्नई और बेंगलुरू में भी कांटे की टक्कर

आईपीएल 2024 में 18 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ होगा। यहां पर दोनों ही टीमों के लिए कांटे की टक्कर है। हालांकि अंक तालिका में चेन्नई के पास 14 अंक हैं जबकि आरसीबी के 12 अंक। यही वजह है कि चेन्नई के लिए प्लेऑफ की रेस थोड़ी आसान है। अगर वो बेंगलुरू के साथ ये मुकाबला जीत जाती है तो प्लऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews