Commonwealth Games 2022 Day 2 : ट्रक ड्राइवर के बेटे ने जीता कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरा पदक, ब्रॉन्ज पर जमाया कब्जा

Commonwealth Games 2022 Day 2 : ट्रक ड्राइवर के बेटे ने जीता कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरा पदक, ब्रॉन्ज पर जमाया कब्जा

खेल, डेस्क रिपोर्ट। बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का दूसरा दिन भारत के अभी तक काफी अच्छा रहा है। संकेत सरगर (55 किग्रा) के सिल्वर मेडल के बाद गुरुराज पुजारी ने वेटलिफ्टिंग (61 कि.ग्रा) ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उन्होंने क्लीन एंड जर्क राउंड में अपने तीसरे प्रयास में 151 किग्रा भार उठाया। कुल मिलाकर उन्होंने इवेंट के दौरान 269 कि.ग्रा वजन उठाया।

— Anupam Tiwari (@Anu_Journalist1) July 30, 2022

कॉमनवेल्थ गेम्स में गुरुराज पुजारी का यह दूसरा मेडल है, इससे पहले उन्होंने गोल्ड कोस्ट में भी सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया था।

ऐसा रहा उनका प्रदर्शन –

स्नैच में 118 का स्कोर किया
क्लीन एंड जर्क में 158 का स्कोर बनाया

मलेशिया ने वेटलिफ्टिंग में नाम किया दूसरा गोल्ड

इवेंट का गोल्ड मेडल मलेशिया के अजनील बिन बिदिन मुहम्मद ने कुल 285 किलो का वजन उठाकर जीता, जबकि पापुआ न्यू गिनी के मोरिया बरू ने 273 किलो वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

इससे पहले 55 किग्रा वर्ग में भी मलेशिया के बिन कसदन ने क्लीन एंड जर्क में 42 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता था।

गुरुराज पुजारी की उपलब्धियां –

2018 कॉमनवेल्थ गेम्स, गोल्डकोस्ट – सिल्वर मेडल
कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप – सिल्वर मेडल

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews