भारत को पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए क्रिकेट मैच….हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्यों कहा ऐसा?

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को क्रिकेट का महा मुकाबला खेला जाना है। दरअसल, यह मुकाबला एशिया कप 2025 के टूर्नामेंट में खेला जाएगा। दोनों टीमें टूर्नामेंट में तीन बार आमने-सामने हो सकती हैं, लेकिन अब इस मुकाबले को लेकर विवाद खड़ा होता हुआ दिखाई दे रहा है।
भारत को पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए क्रिकेट मैच....हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्यों कहा ऐसा?

एशिया कप 2025 का बड़ा टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा। भारत का पहला मुकाबला टूर्नामेंट में 10 सितंबर को यूएई की टीम से रहने वाला है, जबकि 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि, अब इस मुकाबले को लेकर विवाद खड़ा होता हुआ दिखाई दे रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि वर्ल्ड लीजेंड्स चैंपियनशिप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाला मुकाबला रद्द कर दिया गया था। भारत चैंपियंस के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था। इस टीम का हिस्सा हरभजन सिंह भी थे।

वहीं, अब हरभजन सिंह ने 14 सितंबर को होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच के मुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया। हरभजन सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि पहले देश और फिर खेल होना चाहिए।

भारत को पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए

दरअसल, हरभजन सिंह का मानना है कि “भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मैच नहीं खेला जाना चाहिए क्योंकि पहले देश होना चाहिए और फिर खेल होना चाहिए।” हरभजन सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “हमें यह समझना चाहिए कि क्या जरूरी है और क्या नहीं। यह बहुत सरल है। मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी मेरे सैनिक हैं, जो सीमा पर खड़े हैं और कभी-कभी अपने घर नहीं लौट पाते हैं। उन सैनिकों की कुर्बानी हम सभी के लिए बहुत बड़ी है। वे देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर देते हैं।”

क्या हम यह नहीं कर सकते?

आगे बोलते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि “क्या हम एक क्रिकेट मैच को नहीं छोड़ सकते? हमारे सैनिकों के बलिदान की तुलना में यह बहुत छोटी बात है। ऐसा नहीं होना चाहिए कि सीमा पर तनाव हो और हम उनके साथ क्रिकेट मैच खेलें। जब तक सारे मुद्दे पूरी तरह से सुलझ नहीं जाते, हमें उनसे क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए।” उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का भी यही रुख है कि “खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।”

जानकारी के लिए बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट में तीन बार टक्कर हो सकती है। पहले दोनों टीमें सुपर सिक्स में आमने-सामने हो सकती हैं, इसके बाद दोनों टीमों का मुकाबला सेमीफाइनल में भी हो सकता है और अगर दोनों टीमें फाइनल में प्रवेश करती हैं तो फाइनल मुकाबला भी देखने को मिल सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews