Hardik Natasa Divorce: हार्दिक पांड्या और नताशा का हुआ तलाक, आधिकारिक रूप से दोनों ने कि पुष्टि

Hardik Natasa Divorce: कुछ समय पहले तक भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के बीच तलाक होने की खबरें फैल रही थी। वहीं अब यह खबर पक्की हो गई है। दरअसल इसकी जानकारी खुद नताशा स्टेनकोविक ने शेयर की है।
Hardik Natasa Divorce: हार्दिक पांड्या और नताशा का हुआ तलाक, आधिकारिक रूप से दोनों ने कि पुष्टि

Hardik Natasa Divorce: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक के तलाक की खबर अब पक्की हो गई है। दरअसल नताशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि वे दोनों आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं। बता दें कि हार्दिक और नताशा ने 2020 में शादी की थी, लेकिन चार साल बाद अब उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। नताशा ने अपनी पोस्ट में अपने बेटे अगस्त्या का भी उल्लेख किया है।

नताशा का सोशल मीडिया पोस्ट

दरअसल नताशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है जिसमें लिखा है, “करीब 4 सालों के बाद मैंने और हार्दिक ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है। हम दोनों ने साथ रहकर अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन अब यही सबसे अच्छा फैसला है। हमारे लिए यह निर्णय बहुत कठिन रहा। अगस्त्या हमेशा हमारी जिंदगी का हिस्सा रहेगा और हम दोनों उसे हर खुशी देने की कोशिश करेंगे।”

View this post on Instagram

A post shared by @natasastankovic__

आधिकारिक रूप से कि पुष्टि

जानकारी के अनुसार हार्दिक और नताशा दोनों ने एक ही पोस्ट को अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। बता दें कि 2020 में दोनों ने शादी की थी। हालांकि पांड्या और नताशा के तलाक की खबरें पहले से ही चर्चा में थीं, लेकिन अब उन्होंने इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है। उन्होंने 31 मई 2020 को शादी की थी और इसी साल उनके बेटे अगस्त्या का जन्म हुआ था। जानकारी दे दें कि कानूनी शादी के बाद दोनों ने रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से शादी का जश्न भी मनाया था।

गौरतलब है कि पांड्या का 2024 के आईपीएल के दौरान बुरा समय चल रहा था। एक ओर उनका पारिवारिक जीवन संकट में था और दूसरी ओर उनका प्रदर्शन भी खराब चल रहा था। पांड्या टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया का हिस्सा थे। टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद पांड्या बुरी तरह टूट गए और उन्होंने अपने दिल की बात कही।

हालांकि हार्दिक और नताशा के तलाक की खबर ने उनके फैंस और फॉलोअर्स को चौंका दिया है। तलाक के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन दोनों ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय आपसी सहमति से लिया गया है। उन्होंने अपने बेटे अगस्त्या की परवरिश के लिए मिलकर काम करने का वादा किया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews