हेनरिक क्लासेन हुए मालामाल, हैदराबाद ने 23 करोड़ रुपये में किया रिटेन, अभिषेक शर्मा और पैट कमिंस को दिए इतने रुपए

हेनरिक क्लासेन को सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ी रकम देकर टीम में रिटेन किया है। दरअसल क्लासेन को हैदराबाद ने 23 करोड़ रुपये की कीमत में रिटेन किया है। जिसके चलते हेनरिक क्लासेन सबसे महंगे रिटेन प्लेयर बन गए हैं। टीम ने हेनरिक क्लासेन के अलावा कप्तान पेट कमिंस को भी मोटी रकम देकर टीम में शामिल किया है।
हेनरिक क्लासेन हुए मालामाल, हैदराबाद ने 23 करोड़ रुपये में किया रिटेन, अभिषेक शर्मा और पैट कमिंस को दिए इतने रुपए

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 के लिए प्लेयर्स की रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। दरअसल इस लिस्ट में सबसे महंगे खिलाडी हेनरिक क्लासेन रहे हैं। क्लासेन को टीम ने 23 करोड़ रूपए में रिटेन किया है। वहीं इसके चलते क्लासेन आईपीएल के इतिहास में रिटेन होने वाले प्लेयर्स में सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।

वहीं आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में बड़े बदलाव दिखाई देंगे। दरअसल टीम ने भुवनेश्वर कुमार को रिलीज कर दिया है। टीम ने एक बार नए खिलाडियों पर विश्वास जताया है। हैदराबाद की टीम ने अभिषेक शर्मा को 14 करोड़ रूपए में रिटेन किया है।

विस हेड, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी को रिटेन किया

दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले सीजन कमाल का प्रदर्शन किया था। टीम ने आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई थी। इस शानदार प्रदर्शन में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने कमाल का खेल दिखाया था। वहीं इस टीम को एक बार फिर बरकरार रखते हुए टीम में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी को रिटेन किया गया है। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन और पैट कमिंस टीम को मजबूती देंगे। वहीं रिलीज किए गए प्लेयर में भुवनेश्वर कुमार के अलावा अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, एडम मारक्रम को भी रिलीज किया गया है।

हैदराबाद ने विदेशी चेहरों पर भरोसा दिखाया

पिछले सीजन की रनरअप टीम हैदराबाद ने विदेशी चेहरों पर भरोसा दिखाया है। हालांकि अभी टीम ने अभी राइट टू मैच कार्ड का ऑप्शन ओपन रखा है। ऐसा माना जा रहा है कि टीम टी नटराजन को टीम में राइट टू मैच कार्ड के जरिए जोड़ने की फिराक में हैं। अगर ऐसा होता है तो टीम के पास एक मजबूत गेंदबाजी ऑप्शन बन जाएगा। हालांकि टीम में भुवनेश्वर कुमार को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार मेगा ऑक्शन में दिखाई दे सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो बड़ी टीमें उनपर बड़ी रकम खर्च कर सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews