आईसीसी द्वारा बदलें जा सकते हैं क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को लेकर यह नियम! जानिए किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा

आईसीसी की ओर से टेस्ट क्रिकेट, वनडे क्रिकेट और टी20 क्रिकेट को लेकर नियमों में बदलाव किया जा सकता है। इसे लेकर आईसीसी द्वारा एक बैठक भी की गई, जिसमें बोर्ड मेंबर्स ने कई निर्णयों को सहमति दी। हालांकि, अब तक बोर्ड द्वारा किसी भी नियम पर अंतिम फैसला नहीं सुनाया गया है।
आईसीसी द्वारा बदलें जा सकते हैं क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को लेकर यह नियम! जानिए किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा

इंटरनेशनल क्रिकेट में वनडे फॉर्मेट के नियमों में बदलाव किया जा सकता है। आईसीसी इस पर विचार कर रहा है। जिम्बाब्वे में इस सप्ताह हरारे में हुई बैठक में क्रिकेट कमेटी द्वारा पारी के 35वें ओवर से केवल एक बॉल के उपयोग का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा टेस्ट में 60 सेकंड का स्टॉप क्लॉक भी लागू किया जा सकता है। इसे लेकर मेन्स क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष सौरव गांगुली द्वारा नियमों में बदलाव की सिफारिश की गई है।

जानकारी के मुताबिक, प्रत्येक पारी की शुरुआत में दो नई गेंदें मिलेंगी। हालांकि मौजूदा समय में भी यही नियम है, लेकिन बॉलिंग टीम को यह फैसला लेना होगा कि 34वें ओवर के बाद किस गेंद से खेलना सही रहेगा। अगर इन नियमों को बदल दिया जाता है तो बॉलिंग टीम को बड़ा फायदा हो सकता है। बॉलर्स के लिए नई गेंद का विकल्प कई मौकों पर फायदेमंद साबित हो सकता है।

बॉल को लेकर ये नियम बदलेगा

दरअसल, कमेटी ने इसे लेकर सिफारिश भी की है। कमेटी का कहना था कि 25वें ओवर के बाद गेंद बदलने का विचार किया जाना चाहिए। लेकिन कमेटी के कई मेंबर्स ने इसका समर्थन नहीं किया। उनका मानना था कि 17 ओवर तक गेंद का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, उसके बाद ही यह तय करना चाहिए कि कौन सी गेंद का इस्तेमाल करना जारी रखा जाएगा। अब इस मीटिंग का जो भी निर्णय होगा, वह बोर्ड द्वारा महीने के आखिर में सुनाया जा सकता है। बता दें कि मौजूदा समय में जो नियम चल रहे हैं, वह अक्टूबर 2011 में लागू किए गए थे। तब से ही वनडे में दो नई गेंदों का नियम लागू किया गया था। यानी पहले ओवर में एक गेंद और दूसरे ओवर में दूसरी गेंद, दोनों साइड से गेंदबाजों को नई गेंद मिलती है।

इन नियमों में होगा बदलाव! जानिए क्या पड़ेगा असर?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कमेटी द्वारा तीन बड़े नियमों में बदलाव करने पर विचार किया गया है वनडे क्रिकेट में गेंद का उपयोग, टेस्ट मैच में ओवर रेट की जांच के लिए क्लॉक टाइमर को शामिल करना, और अंडर-19 वर्ल्ड कप को 50 ओवर से टी20 फॉर्मेट में बदलने का विचार। इन नियमों में सबसे बड़ा बदलाव अंडर-19 वर्ल्ड कप का हो सकता है। अब तक यह वर्ल्ड कप 50 ओवर फॉर्मेट में खेला जाता रहा है, ऐसे में अब टी20 फॉर्मेट में खेलना खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है। जबकि टेस्ट क्रिकेट में 60 सेकंड के स्टॉप क्लॉक को लागू करना भी बड़ा निर्णय हो सकता है। इसका मतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में जब भी ओवर खत्म होगा, तो बॉलिंग टीम को 60 सेकंड के अंदर अगला ओवर शुरू करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो नियमों के उल्लंघन पर टीम या टीम के कप्तान पर कार्रवाई की जा सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews