ICC ने दिया BCCI को बड़ा झटका! भारत में नहीं होंगे अगले 6 सालों तक WTC Final के मुकाबले? जानिए क्या है कारण

बीसीसीआई की तमाम कोशिशों के बावजूद भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी नहीं मिल सकी है। ICC अगले तीन फाइनल भी इंग्लैंड में कराने की तैयारी में है, जिससे भारत को कम से कम आठ साल और इंतजार करना पड़ सकता है।
ICC

भारत में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) कराने का सपना देख रहे BCCI को बड़ा झटका लगा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अब तक भारत को फाइनल होस्ट करने की मंजूरी नहीं दी है, जबकि इंग्लैंड लगातार मेजबान बना हुआ है। अब ऐसा लग रहा है कि भारत को कम से कम 2029 तक इंतजार करना पड़ सकता है।

दरअसल BCCI ने आईसीसी के सामने भारत में WTC फाइनल कराने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन ICC के हालिया संकेतों के मुताबिक, अगले तीनों फाइनल (2025, 2027 और 2029) भी इंग्लैंड में ही होंगे। इंग्लैंड को लगातार मेजबानी मिलने से यह साफ हो गया है कि भारत को यह जिम्मेदारी पाने के लिए कम से कम आठ साल और इंतजार करना होगा। वहीं जुलाई 2025 में सिंगापुर में होने वाली ICC की एनुअल मीटिंग में इस पर अंतिम मुहर लग सकती है।

ICC ने क्यों चुना इंग्लैंड?

दरअसल WTC Final Host Country को लेकर ICC का रुख अब तक बिल्कुल स्पष्ट रहा है। पहला फाइनल 2021 में साउथेम्प्टन में हुआ था, दूसरा 2023 में लंदन के ओवल में और अब तीसरा लॉर्ड्स में हो रहा है। ICC के मुताबिक, इंग्लैंड के पास टेस्ट क्रिकेट के लिहाज़ से बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, फिक्स्ड वेदर शेड्यूल और ग्लोबल ऑडियंस तक बेहतर एक्सेस है। लॉर्ड्स जैसे ऐतिहासिक स्टेडियम की लोकप्रियता और ब्रॉडकास्टिंग सपोर्ट भी एक बड़ी वजह रही है। इसके मुकाबले भारत में मॉनसून, एक्सेसिबिलिटी और लॉजिस्टिक्स को लेकर चिंताएं बताई जा रही हैं।

हालांकि, बीसीसीआई के पास भी बड़े स्टेडियम, आधुनिक सुविधाएं और बड़ी फैन फॉलोइंग है। मुंबई, अहमदाबाद, बैंगलोर और कोलकाता जैसे शहरों में बड़े मैच हो सकते हैं, लेकिन ICC फिलहाल इन जगहों को प्राथमिकता नहीं दे रहा।

भारत को क्यों नहीं मिल रहा मौका?

हालांकि BCCI की ताकत वर्ल्ड क्रिकेट में लगातार बढ़ी है। फाइनेंशियल योगदान के मामले में भी BCCI सबसे आगे है, और उसके मौजूदा सचिव जय शाह ICC के चेयरमैन भी हैं। इसके बावजूद भारत को अब तक WTC फाइनल की मेजबानी नहीं मिल सकी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ICC के कुछ बोर्ड मेंबर्स को भारत के फैसलों पर ज्यादा निर्भरता पसंद नहीं है, इसी कारण होस्टिंग में बैलेंस बनाए रखा जा रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews