ICC ने लिया बड़ा फैसला, नियमों के उल्लंघन को लेकर नेशनल क्रिकेट लीग को किया बैन, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक जैसे प्लेयर इसका हिस्सा

अमेरिका की चर्चित नेशनल क्रिकेट लीग को आईसीसी ने बैन कर दिया है। दरअसल नियमों के उल्लंघन को लेकर इस लीग को बैन किया गया है। बता दें कि इस लीग में सचिन तेंदुलकर, रॉबिन उथप्पा, सुरेश रैना और शाहिद अफरीदी जैसे बड़े नाम जुड़े हुए हैं।
ICC ने लिया बड़ा फैसला, नियमों के उल्लंघन को लेकर नेशनल क्रिकेट लीग को किया बैन, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक जैसे प्लेयर इसका हिस्सा

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसलिंग (ICC) ने अमेरिका की नेशनल क्रिकेट लीग पर बैन लगा दिया है। इस लीग में सचिन तेंदुलकर और वसीम अकरम जैसे बड़े नाम जुड़े हुए हैं। दरअसल आईसीसी की ओर से नियमों के उल्लंघन को लेकर इस लीग पर बैन लगाया गया है। लीग में प्लेइंग 11 के नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया था। जिसके चलते अब आईसीसी की ओर से यह बड़ा निर्णय लिया गया है।

लीग के दौरान कई तरह के नियमों का उल्लंघन किया गया था। इसमें प्लेइंग 11 के अलावा खराब पिच और ओवरसीज प्लेयर की प्लेइंग 11 के नियम शामिल है। इस लीग में भारत के भी कई खिलाड़ी खेलते हैं। इसमें रॉबिन उथप्पा का नाम भी शामिल है।

आईसीसी ने इस पर बेन करने का निर्णय किया

लीग पर बैन लगाते हुए आईसीसी ने यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका क्रिकेट (USAC) को एक लिखित में लेटर जारी किया है। जिसके चलते अब आगामी सीजन को रोक दिया जाएगा। दरअसल इस लीग को T10 फॉर्मेट में खेला जा रहा था। जिसमें 6 से 7 विदेशी खिलाड़ी खिलाए जा रहे थे। नियमों के मुताबिक एक टीम में कम से कम 7 अमेरिकी खिलाड़ी होना चाहिए। लेकिन इस लीग में इसका उल्लंघन किया जा रहा था। इसके चलते आईसीसी ने इस पर बेन करने का निर्णय लिया।

रॉबिन उथप्पा की टीम ने जीता था खिताब

इसके साथ ही लीग के मैचों में ड्रॉप एंड पिचों का इस्तेमाल भी किया गया था। कुछ पिचें इतनी ज्यादा खराब थी कि फास्ट बॉलर्स को भी पिच पर स्पिन गेंदबाजी करना पड़ी। इसके अलावा विदेशी खिलाड़ियों को मौका देने के लिए भी नियमों को तोड़ा गया था। बता दें कि इस लीग में सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक और शाहिद अफरीदी जैसे खिलाड़ी खेल रहे थे। रॉबिन उथप्पा की टीम ने बीते सीजन में ख़िताब जीता था। उस दौरान सचिन तेंदुलकर ने रॉबिन उथप्पा को खिताबी ट्रॉफी दी थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews