ICC Player of the Month: आईसीसी ने अप्रैल महीने के लिए तीन खिलाड़ियों को किया नॉमिनेट, पाकिस्तान समेत इस देश के प्लेयर शामिल

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अप्रैल महीने के लिए पाकिस्तान, नामीबिया और यूएई के खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए चुना है।
ICC

ICC Men’s Player of the Month 2024: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की तरफ से हर महीने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मंथ के रूप में चुना जाता है। यह अवार्ड खिलाड़ियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए हर महीने दिया जाता है। वहीं अप्रैल महीने के लिए ICC ने तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट कर लिया है, पाकिस्तान समेत यूएई और नामीबिया के खिलाड़ी शामिल है। गौर करने वाली बात यह है कि इसमें एक भी भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल नहीं है, क्योंकि मार्च महीने के आखिर से भारतीय खिलाड़ी IPL खेल रहे हैं।

पाकिस्तान के इस खिलाड़ी को किया नॉमिनेट

ICC ने अप्रैल महीने में प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है, जिसमें पाकिस्तान का एक खिलाड़ी भी शामिल है। वह खिलाड़ी कोई और नहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी है। दरअसल, हाल ही में न्यूजीलैंड के साथ खेले गए T20 सीरीज में शाहीन शाह अफरीदी ने कमाल की गेंदबाजी की थी। उनकी कमाल की गेंदबाजी और टीम के बेहतरी प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान टीम ने T20 सीरीज को 2-2 से बराबर कर लिया था। आखिरी T20 मुकाबले में शाहीनन शाह अफरीदी ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर 4 विकेट निकालने में सफल रहे। वहीं इस मुकाबले में उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

नामीबिया के कप्तान को किया गया नॉमिनेट

ICC ने नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरासमस को अप्रैल महीने में प्लेयर ऑफ द मंथ खिलाड़ी के रूप में नॉमिनेट किया है। कप्तान इरासमस ने अप्रैल महीने में ओमान के खिलाफ T20 मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वहीं एक मुकाबले में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का भी अवार्ड मिला था।

यूएई के खिलाड़ी को किया गया नॉमिनेट

ICC ने यूएई के खिलाड़ी मुहम्मद वसीम को भी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया है। वसीम ने कुवैत के खिलाफ खेले गए सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की थी। इसके अलावा एसीसी प्रीमियर कप में कमाल की पारी खेलते हुए शतक लगाया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews