ICC Ranking 2023 : टीम इंडिया टेस्ट में भी नंबर वन, तीनों फ़ॉर्मेट में टॉप पर रहने का रचा इतिहास

ICC Ranking 2023 : टीम इंडिया टेस्ट में भी नंबर वन, तीनों फ़ॉर्मेट में टॉप पर रहने का रचा इतिहास

ICC Ranking 2023 : नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया पहला मैच जीतकर भारत ने एक इतिहास रच दिया है। भारत ने आईसीसी टेस्ट रेंकिंग 2023 (ICC Test Ranking 2023) में भी टॉप पर जगह बना ली है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने नागपुर में दुनिया के नंबर वन टेस्ट टीम ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रनों से ना सिर्फ करारी शिकस्त दी बल्कि उससे ICC टेस्ट रेंकिंग में नंबर वन पोजीशन भी छीन ली, इसी के साथ भारत यानि “टीम इंडिया” क्रिकेट के तीनों फ़ॉर्मेट टेस्ट, वन डे और टी-20 में इस समय ICC रेंकिंग में नंबर एक स्थान पर है आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ये पहली बार हुआ है।

Team India ICC Test Ranking: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज बुधवार को ICC ने अपनी नई टेस्ट रेंकिंग जारी की जिसमें भारत यानि टीम इंडिया 115 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुँच गई है जबकि नागपुर टेस्ट हारने वाली आस्ट्रेलिया 111 अंकों के साथ नंबर 2 पर आ गई है, इंग्लैण्ड 106 अंकों के साथ तीसरे , न्यूजीलैंड 100 अंकों के साथ चौथे और 85 अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका पांचवे स्थान पर है।

Team India ICC ODI Ranking : पिछले महीने समाप्त हुई वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद भारत ने आईसीसी वन डे रेंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। 114 रेटिंग अंक के साथ भारत पहले नंबर पर है। दूसरे स्थान पर 112 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया और 111  अंकों के साथ न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है जबकि 111 अंकों के साथ ही इंग्लैण्ड चौथे नंबर पर है। पाकिस्‍तान की टीम 106 रेटिंग के साथ पांचवें स्‍थान पर है।

Team India ICC T20 Ranking:  टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में भी नंबर-1 पर काबिज है। भारतीय टीम के 267 रेटिंग प्‍वाइंट हैं। यहां भारतीय टीम टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन इंग्‍लैंड से केवल एक रेटिंग प्‍वाइंट आगे है। 266 अंकों के साथ इंग्‍लैंड दूसरे नंबर पर है। पाकिस्‍तान की टीम 258 रेटिंग अंक के साथ तीसरे स्‍थान पर,  दक्षिण अफ्रीका 256 अंक के साथ चौथे और न्‍यूजीलैंड 252 अंकों के साथ पांचवें स्‍थान पर काबिज है।

सभी इमेज BCCI Twitter एकाउंट से लिए गए हैं, आभार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews