ICC ने बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की, जानें भारत के कितने खिलाड़ी हैं लिस्ट में

ICC ने बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की, जानें भारत के कितने खिलाड़ी हैं लिस्ट में

स्पोर्ट्स, डेस्क रिपोर्ट। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को ताजा वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। ताजा वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा अपने-अपने स्थान पर कायम हैं। पुरुषों की बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में विराट 811 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे नंबर पर बरकरार है, जबकि रोहित 791 रेटिंग अंकों के साथ चौथे नंबर पर बने हुए हैं। यह रैंकिंग पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज खत्म होने के बाद जारी की गई है।

यह भी पढ़ें – ICC Player of the Month अवार्ड के दावेदारों का हुआ ऐलान जाने कितने भारतीय और कितने विदेशी

Pakistan players make major movements in the @MRFWorldwide ICC Men's Player Rankings for ODIs and Tests after #PAKvAUS series 📈

Details 👉 https://t.co/zoY06jyBJ3 pic.twitter.com/dxVyiF78oK

— ICC (@ICC) April 6, 2022

ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम-उल-हक सात पायदान की छलांग के साथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं। वनडे सीरीज में शानदार शतक लगाने वाले कप्तान बाबर आजम अभी भी शीर्ष पर हैं। जबकि दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक पांचवें नंबर पर हैं। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रॉस टेलर तीन पायदान नीचे छठे नंबर पर आ गए हैं। इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो सातवें, दक्षिण अफ्रीका के रासी वैन डेर डूसन आठवें और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर नौवें नंबर पर हैं जबकि उनके कप्तान एरोन फिंच तीन पायदान गिरकर 10वें नंबर पर आ गए हैं।

यह भी पढ़ें – टाटा ने नए इलेक्ट्रिक कार से उठाया पर्दा, जानें कब से शुरू होगी बुकिंग

गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 679 की रेटिंग के साथ छठे नंबर पर बने हुए हैं। वहीं, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी आठ पायदान की छलांग लगाकर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट नंबर एक पर बने हुए हैं जबकि इंग्लैंड के क्रिस वोक्स और ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews