ICC ने चुनी दशक की बेस्ट वन-डे, टेस्ट और टी-20 टीम, विराट-धोनी समेत इन दिग्गजों को मिली जगह

ICC ने चुनी दशक की बेस्ट वन-डे, टेस्ट और टी-20 टीम, विराट-धोनी समेत इन दिग्गजों को मिली जगह

खेल डेस्क| साल 2020 गुजरने को है, नए साल और दशक की शुरुआत भी हो जाएगी। क्रिकेट (Cricket) के लिहाज से यह दशक कई मामलो में खास रहा | इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस दशक की बेस्ट टेस्ट टीम चुनी है। इसमें भारत (Team India) के दिग्गज खिलाडियों को जगह मिली है| आइसीसी ने टेस्ट, वनडे और टी20 टीम ऑफ द डिकेड की घोषणा की। तीनों ही टीम में विराट कोहली को आइसीसी ने जगह दी है| विराट कोहली (Virat kohli) को टेस्ट टीम का कप्तान भी बनाया है।

इसके अलावा भारत के पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दशक की बेस्ट वनडे और टी-20 टीमों का कप्तान चुना गया है| आइसीसी ने जिस टेस्ट टीम का चयन किया है उसमें सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली और आर अश्विन को ही जगह मिली है। टेस्ट टीम में सबसे ज्यादा इंग्लैंड के चार खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया, भारत के दो-दो खिलाड़ी, वहीं श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड से एक-एक खिलाड़ी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। आईसीसी ने पुरुष के साथ ही महिलाओं की टीम भी चुनी है|

टेस्ट टीम, पुरुष:
एलिस्टेयर कुक, डेविड वार्नर, केन विलियमसन, विराट कोहली (कप्तान), स्टीव स्मिथ, कुमार संगकारा (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, आर अश्विन, डेल स्टेन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन

दशक की एकदिवसीय टीम, पुरुष:
रोहित शर्मा, डेविड वार्नर, विराट कोहली, एबी डीविलिअर्स, शाकिब अल हसन, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, मिचेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, इमरान ताहिर, लसिथ मलिंगा।

टी-20 टीम
रोहित शर्मा, क्रिस गेल, आरोन फिंच, विराट कोहली, एब डीविलिअर्स, ग्लेन मैक्सवेल, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), किरोन पोलार्ड, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा

दशक की एकदिवसीय टीम, महिलाएं
एलिसा हिली, सुजी बेट्स, मिताली राज, मेग लैनिंग (कप्तान), स्टैफनी टेलर, सारा टेलर (विकेटकीपर), एलिसी पेरी, डेन वान नीकर्क, मारिजेन केप्प, झूलन गोस्वामी, अनीसा मोहम्मद

टी-20 टीम, महिलाएं:
एलिसा हीली (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, सूजी बेट्स, मेग लैनिंग (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, स्टैफनी टेलर, डिआंड्रा डोटिन, एलिसी पेरी, आन्या श्रबसोल, मेगन शुट्ट, पूनम यादव

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews