ICC T20 Rankings : गेंदबाजी के शिखर पर पहुंचे रवि बिश्नोई, बल्लेबाजी के शीर्ष पर बरकरार सूर्यकुमार यादव

icc t20 ranking

ICC T20 Rankings : आईसीसी ने बुधवार को टी20 रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय क्रिकेटर रवि बिश्नोई विश्व के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के राशिद खान को पछाड़ दिया। वहीं, टी20 रैंकिंग में बल्लेबाजों में टॉप पर सूर्यकुमार यादव ही हैं।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज से दाएं हाथ के भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को काफी फायदा मिला है। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज से नवाजा गया था। साथ ही उन्होंने पांच मैचों की सीरीज में 9 विकेट लिए। जिससे रैंकिंग में बिश्नोई को 699 अंकों के साथ टॉप पर पहुंचे। वहीं राशिद खान 692 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा 679 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। आदिल राशिद चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

बल्लेबाजी की रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव टॉप पर

टी20 में बल्लेबाजों की रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव टॉप पर हैं। उन्होंने पाक के मोहम्मद रिज़वान को पछाड़ दिया। इसके साथ ही ऋतुराज गायकवाड एक स्थान नीचे खिसककर सातवें स्थान पर आ गए हैं। जबकि युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल 16वें पायदान ऊपर उठकर 19वें स्थान पर आ गए हैं।

ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में शाकिब अल हसन टॉप पर

टी-20 ऑलराउंडर्स की लिस्ट में बांग्लादेशी प्लेयर शाकिब अल हसन टॉप पर बरकरार हैं। वहीं अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे पायदान पर कायम हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews