क्या ICC टेस्ट रैंकिंग में फिर हुआ बदलाव? जो रूट ने फिर से जमा लिया नंबर एक पर कब्जा? जानिए भारतीय बल्लेबाजों का हाल

ICC टेस्ट रैंकिंग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रविंद्र जडेजा ने जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर अपनी रैंकिंग बरकरार रखी है। बता दें कि लंबे समय से रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर की श्रेणी में नंबर एक पर जमे हुए हैं।
क्या ICC टेस्ट रैंकिंग में फिर हुआ बदलाव? जो रूट ने फिर से जमा लिया नंबर एक पर कब्जा? जानिए भारतीय बल्लेबाजों का हाल

ICC ने ताजा रैंकिंग में सभी को चौंका दिया है। इस समय टेस्ट में नंबर वन बल्लेबाज़ को लेकर बड़ी जंग देखने को मिल रही है। यह जंग एक ही देश के दो खिलाड़ियों में दिखाई दे रही है। कुछ समय पहले ही हैरी ब्रुक ने पहले नंबर पर कब्जा जमाया था, वहीं अब फिर से जो रूट ने यह स्थान हासिल कर लिया है और रैंकिंग को उलट-पलट कर दिया है। इस रैंकिंग में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं भारतीय खिलाड़ियों को इस बार ICC रैंकिंग में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।

दरअसल, ICC रैंकिंग में 7 दिनों के अंदर यह बड़ा बदलाव दिखाई दिया है। इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने तीसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ा था, जिसके चलते अब उन्हें इसका फायदा मिला है और ताजा रैंकिंग में उनकी बादशाहत देखने को मिली है।

रविंद्र जडेजा ने एक बार फिर किया कमाल

वहीं दूसरी ओर रविंद्र जडेजा ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। जडेजा ने लॉट्स टेस्ट में दोनों पारियों में ग़जब का प्रदर्शन किया था, जिसके चलते रविंद्र जडेजा करियर के सर्वश्रेष्ठ 609 रेटिंग पर पहुंच गए हैं। रविंद्र जडेजा लंबे समय से नंबर एक पर बने हुए हैं। वहीं केएल राहुल ने भी पांच स्थानों की लंबी छलांग लगाई है, जिसके चलते अब वह 35वें स्थान पर आ गए हैं। हालांकि इस बार की रैंकिंग में ज्यादातर भारतीय बल्लेबाजों को नुकसान उठाना पड़ा है, जबकि इंग्लैंड के बल्लेबाजों को फायदा हुआ है।

भारतीय बल्लेबाजों को हुआ नुकसान

दरअसल, भारतीय बल्लेबाजों पर नज़र डाली जाए तो इस बार भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को नुकसान हुआ है। दरअसल, लॉट्स टेस्ट की दोनों पारियों में यशस्वी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, जिसके चलते अब वह 801 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर खिसक चुके हैं। वहीं इंडियन टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को नुकसान हुआ है। शुभमन अब तीन स्थान फिसलकर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं ऋषभ पंत इस समय आठवें स्थान पर मौजूद हैं। बता दें कि पंत ने पहली पारी में 72 रन बनाए थे, लेकिन बावजूद इसके उन्हें रेटिंग में गिरावट का सामना करना पड़ा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews