क्या भारत की हार से पलट गया ICC Women World Cup 2025 का पॉइंट्स टेबल? यहां जानिए सभी टीमों का हाल

क्या साउथ अफ्रीका विमेंस टीम से मिली करारी हार के बाद भारत को प्वाइंट्स टेबल में झटका झेलना पड़ा है? चलिए जानते हैं भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले का असर प्वाइंट्स टेबल पर कितना पड़ा है और अब नंबर एक पर कौन सी टीम पहुंच चुकी है।
क्या भारत की हार से पलट गया ICC Women World Cup 2025 का पॉइंट्स टेबल? यहां जानिए सभी टीमों का हाल

आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय महिला टीम को पहली हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने तीन विकेट से जीत हासिल की है। इस मैच के बाद अब अंक तालिका पूरी तरह से पलट चुकी है। टीमों के रन रेट में भी अंतर आया है और पोजीशन भी अब बदल चुकी है। भारतीय टीम ने अब तक कुल तीन मुकाबले खेले हैं, जिनमें से दो मुकाबलों में जीत हासिल की है।

दरअसल, मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए थे। भारत की ओर से रिचा घोष ने 94 रनों की शानदार पारी खेली थी। साउथ अफ्रीका की टीम को 252 रनों का लक्ष्य दिया गया था। हालांकि साउथ अफ्रीका का शुरुआती बैटिंग ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर दोनों ही लड़खड़ा गए थे, लेकिन अंत में नादिन डी क्लार्क ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दी।

यहां देखें पूरा स्कोरकार्ड

बता दें कि नादिन डी क्लार्क ने 84 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने आठ चौके और पांच छक्के लगाए। उन्होंने 155.25 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों की खूब पिटाई की। साउथ अफ्रीका की ओर से लौरा वोल्वार्ड्ट ने भी 70 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने 63 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जबकि क्लोई ट्रायन ने 50 रनों की अहम पारी खेली। भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट रेणुका ठाकुर और स्नेह राणा ने हासिल किए। दोनों ही खिलाड़ियों को दो-दो सफलताएं मिलीं। हालांकि भारतीय टीम यह मुकाबला नहीं बचा पाई।

कितना पड़ा पॉइंट्स टेबल पर असर?

वहीं भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए इस मुकाबले के बाद अगर प्वाइंट्स टेबल पर नजर डाली जाए तो इस समय पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम मौजूद है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन मुकाबलों में से दो मुकाबले जीते हैं और 5 पॉइंट हासिल किए हैं। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है। इंग्लैंड ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है, जिसके चलते वह चार पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर है। हालांकि भारत को इस मुकाबले में हारने से ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। भारत पहले की तरह तीसरे स्थान पर मौजूद है। भारत ने तीन में से दो मुकाबले जीते हैं और एक मुकाबला हारा है, जिसके चलते टीम के पास चार पॉइंट हैं। चौथे नंबर पर अब साउथ अफ्रीका की टीम पहुंच चुकी है। साउथ अफ्रीका ने तीन में से दो मुकाबले जीतकर एक मुकाबला हारा है, जिसके चलते टीम के पास चार महत्वपूर्ण अंक हैं। हालांकि टीम का नेट रन रेट अभी भी माइनस में चल रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews